कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं। इसीलिए सीएम ममता बनर्जी जहां भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर हैं, वहीं भाजपा भी कोई मौका नहीं छोड़ रही। पश्चिम बंगाल भाजपा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बंगाल की सियासत गरमा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा कटाक्ष करते हुए उनकी तुलना जर्मनी के शासक एडोल्फ हिटलर से की गई है।
भाजापा के इस सोशल मीडिया पोस्ट में जर्मनी के शासक हिटलर और ममता बनर्जी की तस्वीर को एक साथ दिखाया गया। फोटो के ऊपर लिखा–दोनों एक जैसे हैं। इस पोस्ट के जरिए यह बताने को कोशिशि की गई है कि दोनों एक जैसे हैं, यानी ममता की कार्यशैली को हिटलर की तानाशाही से जोड़ा गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से यह पोस्ट वायरल हो रही है और बहस का केंद्र बन गई है। इस पोस्ट के जरिए भाजपा ने ममता पर जोरदार हमला किया है। भाजपा ने हाल के महीनों में ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, पुलिस की दखलंदाजी और विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमलों के आरोप भी लगाए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
- Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश-मुझे चुप कराना है तो मेरी जान लेनी होगी



