नई दिल्ली। अजित पवार की एनसीपी को नगालैंड में तगड़ा झटका लगा है। एनसीपी के सभी सात विधायक शनिवार को सत्तारूढ़ एनडीपीपी में शामिल हो गए। अब मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली पार्टी को 60 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिल गया। नगालैंड में विधानसभा की कुल 60 सीटें, बहुमत के लिए 31 सीटें चाहिए।
एनसीपी के सभी सात विधायकों के सत्तारूढ़ एनडीपीपी में शामिल होने के बाद नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) की सीटों की संख्या 25 से बढ़कर 32 हो गई। नगालैंड में एनसीपी के तेनिंग के नामरी नचांग, अतोइजु के पिक्टो शोहे, वोखा टाउन के वाई म्होंबेमो हम्त्सो, मोन टाउन के वाई मनखाओ कोन्याक, लोंगलेंग के ए पोंगशी फोम, नोक्लाक के पी लोंगोन और सुरुहोटो के एस तोइहो येप्थो एनडीपीपी में शामिल हुए हैं। स्पीकर शारिंगैन लोंगकुमेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सातों विधायकों ने खुद को पेश किया और एनडीपीपी के साथ विलय के अपने फैसले को बताते हुए औपचारिक पत्र सौंपे। स्पीकर ने कहा कि विलय दसवीं अनुसूची के तहत संवैधानिक आवश्यकता को पूरा करता है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि नगालैंड विधान सभा के सदस्य (दलबदल के आधार पर अयोग्यता) नियम, 2019 के अनुरूप, स्पीकर ने विलय को मंजूरी दी और विधानसभा सचिवालय को पार्टी संबद्धता रिकॉर्ड को अपडेट करने का निर्देश दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- पहले पेड़ों से टकराया था अजित पवार का विमान, हादसे पर एएआईबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- बारामती विमान हादसा: अजित पवार की मौत मामले में केंद्रीय जांच की मांग तेज
- अजित पवार की आखिरी आवाज: प्लेन क्रैश से पहले की फोन कॉल में दिया एकता और समावेश का संदेश
- अजित पवार के निधन के बाद गरमाई सिसायत, ममता बनर्जी सहित कई नेताओं ने दुर्घटना पर उठाए सवाल, कंगना ने किया पलटवार
- बारामती विमान हादसा — उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई की मौत
- बारामती में कथित विमान हादसे से हड़कंप, अजित पवार को लेकर अटकलें तेज



