नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बयान से बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस के पलटवार के बाद अब पहलवान बजंरग पूनिया का बयान आया है। पूनिया ने कहा- देश के प्रति बृज भूषण शरण सिंह की मानसिकता उजागर हुई है। विनेश फोगाट के अयोग्य ठहराए जाने पर जश्न मनाने वाले, क्या देशभक्त हो सकते हैं? यह पदक सिर्फ विनेश का नहीं था, बल्कि पूरे देश का था।
उल्लेखनीय है कि पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट के अयोग्य ठहराए जाने पर कहा था कि वे धोखाधड़ी कर ओलंपिक में पहुंची थीं। बृजभूषण सिंह के जवाब पर पूनिया ने कहा कि हम बचपन से देश के लिए लड़ रहे हैं। अब वे लोग हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं, जो लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि जो चोरी से लेकर देशद्रोह तक का हिस्ट्री शीटर है। उसकी मानसिकता उजागर हुई है। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, हमने तय किया था कि हममें से कोई एक ही चुनाव लड़ेगा। पूनिया ने कहा कि उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी से कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल करके डोपिंग चार्ज के आरोप में बैन कर दिया गया।
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.
भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।