मौसम का बदला मिज़ाज: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की विदाई, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मौसम का बदला मिज़ाज: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की विदाई, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में जहां सर्दी धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है और गर्मी की आहट महसूस होने लगी है, वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आठ फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में साफ दिखाई देगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान क्षेत्र में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके अलावा, आठ फरवरी 2026 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तर भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय बनी हुई है, जिसमें हवाओं की रफ्तार करीब 130 नॉट तक पहुंच रही है और यह लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बह रही है। वहीं असम के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका असर पूर्वोत्तर भारत के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।

दक्षिण भारत की बात करें तो केरल के पास बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप की ओर खिसक गया है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में हवाओं की गति 45–55 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में उतरते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हाल के दिनों में मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन रातें अब भी बेहद सर्द बनी हुई हैं। कश्मीर घाटी के अधिकतर इलाकों में शीतलहर जारी है और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। सात फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

हिमाचल में बर्फ, मैदानी इलाकों में कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सात और नौ फरवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी जिलों में घने कोहरे की आशंका जताई गई है, जिससे सुबह के समय जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। दिन में तेज धूप और साफ आसमान की संभावना है, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, कोटद्वार, हल्द्वानी और अन्य मैदानी क्षेत्रों में कम दृश्यता के कारण सड़क यातायात प्रभावित होने के आसार हैं। इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।