पहाड़ों में बढ़ी ठंड, कई जगह पारा शून्य से नीचे; मौसम विभाग ने दी ठिठुरन बढ़ने की चेतावनी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पहाड़ों में बढ़ी ठंड, कई जगह पारा शून्य से नीचे; मौसम विभाग ने दी ठिठुरन बढ़ने की चेतावनी

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम लगातार शुष्क और ठंडा बना हुआ है। कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर में रविवार रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही, जहां तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के ताबो में पारा माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

धुंध व कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक - Cold knock with mist and mist

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दो दिनों में ठिठुरन और बढ़ेगी। 11–12 नवंबर को केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे दक्षिण भारत में भी तापमान में गिरावट आएगी।

अगले दो से तीन दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। हालांकि, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

हिमाचल प्रदेश में रविवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। कांगड़ा, मंडी, सोलन और हमीरपुर समेत 19 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। ताबो में तापमान माइनस 5 डिग्री, जबकि कल्पा और कुकुमसेरी में भी पारा माइनस में दर्ज किया गया। प्रदेश में 16 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में जल्द बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। पहलगाम में सोमवार को न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री और अधिकतम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री और न्यूनतम -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा।राजस्थान में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।