बारिश और ओलावृष्टि से भीषण गर्मी से राहत, अगले कुछ दिन और रहेगा सुहाना मौसम

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

बारिश और ओलावृष्टि से भीषण गर्मी से राहत, अगले कुछ दिन और रहेगा सुहाना मौसम

भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को शनिवार को बड़ी राहत मिली, जब कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और केरल तक देश के 16 राज्यों में बारिश हुई। इस व्यापक बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

There will be relief from heat in May, possibility of rain and hailstorm,  know the latest weather update | मई में गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश- ओलावृष्टि की संभावना, जानिए मौसम का ताजा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार से पांच दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में शनिवार को आंधी-बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में ओलावृष्टि हुई, वहीं केरल, कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि यह दौर अभी थमेगा नहीं।

7 मई तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 7 मई तक गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मध्य, पूर्व और प्रायद्वीपीय भारत में भी अगले चार से पांच दिनों तक बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी
5 से 8 मई के बीच पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि यह बदलाव उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो रहा है।

इन मौसमी गतिविधियों के चलते अगले कुछ दिन देश के बड़े हिस्से में गर्मी से राहत बनी रहेगी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।