चक्रवात ‘दितवाह’ का कहर: तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और आंध्र में रेड अलर्ट, तटीय इलाकों में हाहाकार
चक्रवात दितवाह के बढ़ते खतरे के चलते तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में उफान की चेतावनी दी है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है और एनडीआरएफ की टीमें पूरी तरह तैयार हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Tamil Nadu में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव, लोकसभा में 543 सीटें बरकरार रखने की मांग
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Tamil Nadu Bus Fire: पेरम्बलूर में चेन्नई-मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 23 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया
- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल
![]()
श्रीलंका में तबाही मचाकर भारत की ओर बढ़े चक्रवात दितवाह ने शनिवार को कावेरी डेल्टा और तटीय जिलों में भारी तबाही मचाई। रामनाथपुरम और नागापट्टिनम सबसे ज़्यादा प्रभावित रहे—तेज बारिश और हवाओं से हज़ारों पेड़ उखड़ गए और लाखों एकड़ फसल चौपट हो गई।
आईएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी करते हुए बताया कि चक्रवात बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। तूफान के तमिलनाडु–पुडुचेरी तट से 60, 50 और 25 किमी की दूरी तक आने की संभावना जताई गई है।
पुडुचेरी में समुद्र का मिज़ाज बिगड़ गया है। तेज हवाओं के बीच समुद्री लहरों की ऊँचाई बढ़ गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। लैंडफॉल से पहले ही पुड्डुचेरी और तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज हवाएँ और लगातार बारिश जारी हैं।
मौसम विभाग ने चेन्नई सहित तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के कई जिलों में अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज–चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
आज 30 नवंबर, कुछ ही देर में चक्रवात दितवाह के भारतीय तटों से टकराने की आशंका है, जिसने तटीय इलाकों में चिंता और सतर्कता दोनों को बढ़ा दिया है।



