काला सागर में धमाका: यूक्रेन ने रूस की शैडो फ़्लीट के दो तेल टैंकर उड़ाए

Date:

काला सागर में धमाका: यूक्रेन ने रूस की शैडो फ़्लीट के दो तेल टैंकर उड़ाए

यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि उसके नौसैनिक ड्रोन ने काला सागर से होकर गुजर रही रूस की कथित शैडो फ़्लीट से जुड़े दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया है।

Black Sea:'मिसाइल-ड्रोन्स से हमला...', काला सागर में रूसी तेल टैंकरों में  आग की घटना पर तुर्किये ने जताया शक - Russia Shadow Fleet Oil Tankers Blast  Fire Black Sea Turkiye Drones ...

वीडियो में दिखता है कि पानी पर तेज़ी से दौड़ते ड्रोन लहरों को चीरते हुए जहाज़ों की तरफ बढ़ते हैं और टकराते ही धमाके के साथ आग का गोला बन जाते हैं।

तुर्की अधिकारियों के अनुसार निशाना बनाए गए टैंकरों के नाम काइरोस और विराट हैं, दोनों पर गाम्बिया का झंडा लगा है। इन पर शुक्रवार को तुर्की तट के पास हमला हुआ, जबकि विराट को शनिवार को दोबारा भी निशाना बनाया गया। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

इस हमले से संकेत मिलता है कि यूक्रेन अब रूस की तेल आमदनी पर सीधे प्रहार करने की रणनीति पर काम कर रहा है—वही आमदनी जो यूक्रेन युद्ध को जारी रखने में रूस की मदद मानी जाती है।

खबरों के मुताबिक ये दोनों टैंकर रूस की शैडो फ़्लीट का हिस्सा हैं—ऐसे सैकड़ों पुराने जहाज जिनका इस्तेमाल रूस पश्चिमी प्रतिबंधों को दरकिनार करने के लिए करता है। इनमें से कई जहाज़ों की मालिकाना या बीमा जानकारी स्पष्ट नहीं होती।

ये प्रतिबंध 2022 में लगाए गए थे, जब रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला शुरू किया था।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IRCTC Beta version Launced: अब रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान, रेलवे ने कई परिवर्तन किए

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। इस बीटा वर्जन के जरिए अब टिकट बुक करना काफी आसान होगा। इसमें कई बदलाव किए गए हैं।