उत्तर भारत में ठिठुरन और दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट—देशभर में मौसम ने बदला मिज़ाज”

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

उत्तर भारत में ठिठुरन और दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट—देशभर में मौसम ने बदला मिज़ाज”

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में ठंड ने दस्तक तेज कर दी है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, मंडी और सुंदरनगर में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है और कई इलाकों में रोजाना कोहरा छाने लगा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। ताबो में सबसे कम तापमान माइनस 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

UP Weather: बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट, नोएडा-गाजियाबाद के  तापमान में होगा उतार-चढ़ाव - ncr Uttar Pradesh Weather Forecast rain update  for ghaziabad noida UP mausam kaisa rahega temperature will up and down

लगातार शुष्क मौसम के कारण लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में नाले, झरने और झीलें जमने लगी हैं। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद पूरी घाटी सफेद चादर में ढक गई है और शेषनेत्र झील भी जम चुकी है। पिथौरागढ़ के आदि कैलाश क्षेत्र में भी ताजा बर्फबारी दर्ज हुई है।

उधर, राजस्थान में ठंड से कुछ राहत मिली है और न्यूनतम तापमान कई शहरों में सिंगल से डबल डिजिट में पहुंच गया।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण कई राज्यों में धुंध और स्मॉग की परत छाने लगी है, जिससे दिन की धूप कमजोर पड़ रही है। मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर समेत 7 जिलों में शीतलहर चली। पचमढ़ी में पारा 5.8°C दर्ज किया गया, जबकि नर्मदापुरम में विज़िबिलिटी 500 मीटर तक सीमित रही। आईएमडी ने अगले दिनों में और गिरावट की आशंका जताई है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु के कई जिलों में अगले तीन घंटे में गरज–चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। कन्याकुमारी, तेनकासी, तूतीकोरिन और तिरुनेलवेली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 17 जिलों को चेतावनी के दायरे में रखा गया है। यहाँ 41–61 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव प्रणाली सक्रिय
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से 24 नवंबर तक इसके अवदाब (डिप्रेशन) में बदलने की संभावना है। इससे तटीय राज्यों में भारी बारिश हो सकती है

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 11°C रहने का अनुमान है। रात के समय तापमान 1°C तक गिरने के कारण ठंड बढ़ती महसूस हुई है। पंजाब, बिहार, पूर्वी यूपी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी हल्का कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो–तीन दिनों में मध्य भारत, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है, लेकिन पश्चिम मध्य प्रदेश में शीतलहर के हालात बन सकते हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।