👉 यह भी पढ़ें:
- अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, आयरलैंड को हराकर 2027 एकदिवसीय विश्व कप के लिए किया सीधा क्वालीफाई
- RCB vs MI Thriller: आखिरी गेंद पर RCB की रोमांचक जीत, क्रुणाल पांड्या बने हीरो
- RCB vs LSG Highlights: मिचेल मार्श के तूफानी शतक से लखनऊ की 9 रन से शानदार जीत
- नंदीग्राम से बड़ी जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला: ‘टीएमसी खत्म होने की कगार पर’
- आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया, विराट और पडिक्कल के शानदार अर्धशतक
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, एमआई की लगातार तीसरी हार
0:00 left
27 रन से जीत के साथ आरसीबी ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई
आईपीएल का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। करो या मरो मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 218 रन बनाए। जवाब में चेन्नई 20 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी।मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 27 रनों से जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इसी के साथ फाफ डुप्लेसिस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली इस सीजन की चौथी टीम बन गई है।
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने क्वालिफाई किया। वहीं, सीएसके का इस हार के साथ सफर समाप्त हो गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 218 रन बनाए। जवाब में चेन्नई 20 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी।



