बाल दिवस पर नन्हे प्रहरी ने बड़ों को सिखाया यातायात अनुशासन, इंद्रप्रस्थ चौराहे पर सड़क सुरक्षा की शपथ

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। हम बच्चों को अच्छे संस्कार देने की बातें तो खूब करते हैं, लेकिन उन्हीं के सामने लाल बत्ती तोड़ते हैं, बिना हेलमेट वाहन चलाते हैं और यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। फिर उम्मीद करते हैं कि हमारे बच्चे जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। आखिर बच्चे सीखेंगे हमारे उपदेशों से या हमारे आचरण से?

वाहन चालकों को दिए जागरूकता स्टीकर

बाल दिवस पर इंदौर के व्यस्त इंद्रप्रस्थ चौराहे पर यातायात पुलिस और यातायात प्रहरियों ने इसी सवाल का जवाब देने की अनूठी पहल की। विशेष जागरूकता अभियान में नन्हे यातायात प्रहरी आदित्य तिवारी आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और वाहन चालकों तथा अभिभावकों को जागरूकता स्टीकर भेंट किए।

बाल दिवस पर नन्हे प्रहरी ने बड़ों को सिखाया यातायात अनुशासन, इंद्रप्रस्थ चौराहे पर सड़क सुरक्षा की शपथ

नियमों के पालन का संकल्प दिलाया

आदित्य ने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। वाहन चालकों को भी लाल बत्ती, एकांगी मार्ग, निर्धारित गति सीमा और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठाने जैसे नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया।

इंदौर ट्रैफिक साथी के उपयोग की अपील

एसीपी हिंदू सिंह मुवेल ने आम नागरिकों से ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ एप का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने सड़क सुरक्षा को पुलिस और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी बताते हुए यातायात अनुशासन अपनाने पर जोर दिया। अभियान में निरीक्षक नारायण डामोर, एएसआई मुकेश चौधरी, आरक्षक राजू शर्मा तथा यातायात प्रहरी राजकुमार जैन, अरुण घोलप, श्याम सुंदर बिहानी, निर्मल शाह, जावेद खान और संगीता तिवारी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बाल दिवस की यह पहल एक गंभीर सवाल छोड़ गई—हम बच्चों के लिए संपत्ति तो जोड़ रहे हैं, लेकिन क्या उनके लिए सुरक्षित सड़कें और अनुशासित समाज भी छोड़ पाएंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

U-19 Asia Cup Final: मोहित उल्वा की आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को हराया

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराकर नौवीं बार खिताब जीता। मोहित उल्वा की नाबाद पारी ने मैच का रुख बदला।

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के ठिकानों से 1.6 किलो सोना और लाखों कैश बरामद

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई में SDO संजीव शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी हुई। 1.6 किलो सोना और लाखों रुपये नकद बरामद किए गए।

अमिताभ बच्चन की भाभी रमोला का दावा, उनके नाम पर था जलसा बंगला, बाद में हुआ जया के नाम

अमिताभ बच्चन की भाभी रमोला का दावा है कि जलसा बंगला उनके नाम पर था। उन्होंने 1993 की गिफ्ट डीड को चुनौती दी है।

KING फिल्म की कहानी लीक: क्या शाहरुख की नई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी होगी?

किंग फिल्म की कहानी लीक हुई और इसे कुछ कुछ होता है से जोड़ा गया। जानिए कहानी, कास्ट और मेकर्स का रुख।

तरनतारन में तीर्थयात्रा बसों की टक्कर, 4 मृतक और दर्जन भर घायल

तरनतारन में तीर्थयात्रा बसों की टक्कर से चार यात्रियों की मौत और 12 से अधिक घायल हुए हैं। राहत कार्य और जांच जारी है।

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी। दमकल विभाग ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में चार लोगों की मौत हुई।

हैदराबाद में बोले राहुल गांधी-भाजपा गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है

राहुल गांधी ने तेलंगाना गिग वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा पर गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाने का आरोप लगाया।

गुजरात एसआईटी के पूर्व चीफ राकेश अस्थाना ने कहा- एक सुनियोजित साजिश थी साबरमती एक्सप्रेस में आग

पूर्व सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना ने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को हादसा नहीं, साजिश बताया। जांच और फॉरेंसिक सबूतों से यह साबित हुआ।

दिलजीत दोसांझ के शो पर विवाद : निगम का पिछला बकाया बाकी, फिर भी आयोजन, कार्यक्रम स्थल को लेकर भी उठ रहे सवाल

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में निगम के बकाया टैक्स और आयोजन स्थल को लेकर विवाद बढ़ रहा है। सुरक्षा और गानों पर प्रतिबंध भी चर्चा में हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया: गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा हुई मजबूत

विदेश मंत्री जयशंकर ने गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा मजबूत होने की जानकारी दी। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा तंत्र में सुधार का भी जिक्र किया।