भारतीय सेना में आ रहा 25 टन वजनी ‘जोरावर’, अब नहीं टिक पाएगा चीन

Date:

नईदिल्ली चीन की नींद उड़ाने के लिए भारतीय सेना में जल्द हीजोरावरशामिल होने वाला है। आकार में छोटे और मुश्किल इलाकों में भी आसानी से चलने में माहिर इस टैंक ने एक पड़ाव को पार कर लिया है। इन्हें 2 साल के अंदर भारत में ही बनाया गया है और अब इन्हें लद्दाख में चीन से जुड़े हुए बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा। शनिवार को गुजरात में इस टैंक का परीक्षण भी किया गया था।

25 टन वजन के इस टैंक को विमान से भी पहुंचाया जा सकता है। 2027 तक जोरावर के सेना में शामिल होने की उम्मीद है। इस टैंक का नाम 19वीं सदी के सैन्य कमांडर जोरावर सिंह के सम्मान में रखा गया है। रक्षा और अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) और लार्सन एंड ट्रुबो ने मिलकर इसे बनाया है। डीआरडीओ प्रमुख डॉ. समीर वी कामथ ने गुजरात में लार्सन एंड ट्रुबो के प्लांट का निरीक्षण किया और इसकी खासियत को जाना।

मात्र 25 टन वजन का है जोरावर

जोरावर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह काफी हल्का है। ज़ोरावर का वजन 25 टन है। ऐसा पहली बार है, जब इतने कम समय में किसी नए टैंक को डिजाइन करके परीक्षण के लिए तैयार किया गया है। शुरुआत में सेना को 59 टैंक दिए जाएंगे। इसके बाद सेना को कुल 295 टैंक उपलब्ध कराए जाएंगे। यह टैंक कई खेप में सेना को सौंपे जाएंगे। चीन से सीमा पर तनाव के बीच भारतीय सेना का 354 जोरावर टैंक खरीदने का लक्ष्य बताता है कि यह सब भविष्य की चिंताओं को देखकर किया जा रहा है।

काफी तीव्र है मारक क्षमता

750 हॉर्स पावर के दमदार इंजन से चलने वाला जोरावर लाइट टैंक की मारक क्षमता भी काफी तीव्र है। इसमें 105 मिमी से अधिक कैलिबर की गन लगी है, जिससे एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल दागी जा सकती हैं। जोरावर में ड्रोन के साथ ही बैटल मैनेजमेंट सिस्टम भी लगाया गया है। यह उन मुश्किल पहाड़ी इलाकों में भी ऑपरेशन कर सकता है, जहां दूसरे बड़े टैंक नहीं पहुंच सकते। जोरावर को सी-17 विमान के जरिए ले जाने की क्षमता इसके एक और महत्व को दिखाती है, जो एलएसी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहता है।

इस तरह चीन को मात देगा जोरावर

अगर चीन के लाइट टैंक की बात करें तो चीन ने अपने ZTQ-15 या टाइप 15 टैंक को पूरे एलएसी पर तैनात कर रखा है। यह टैंक 33 टन वजनी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।