क्या एक से ज्यादा डिवाइस पर खुला है आपका इंस्टाग्राम, इस तरह कर सकते हैं डिलीट

Date:

नई दिल्ली। कई बार फोन के अलावा, दूसरे डिवाइस पर भी इंस्टाग्राम लॉग-इन करने की जरूरत पड़ती है। काम की आपाधापी में लॉग-इन अकाउंट खुला ही रह जाता है। ऐसे में आपको यह जानकर हैरानी जरूर हो सकती है कि आपका इंस्टाग्राम अकाउंट जाने-अनजाने में 10 से ज्यादा डिवाइस में खुला हो सकता है। हालांकि, इंस्टाग्राम अकाउंट की सिक्योरिटी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।

इंस्टाग्राम पर यूजर्स को लॉग-इन एक्टिविटी डिलीट करने का ऑप्शन मिलता है। इस आर्टिकल में एंड्रॉइड और आईफोन दोनों डिवाइस के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट लॉग-इन एक्टिविटी डिलीट करने का प्रॉसेस बता रहे हैं-

एंड्रॉइड फोन में ऐसे करें डिलीट-

सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप ओपन करना होगा। अब बॉटम राइट कॉर्नर पर प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा। अब टॉप राइट कॉर्नर पर तीन लाइन वाले मेन्यू आइकन पर टैप करना होगा। अब Account Centre पर टैप करना होगा। अब Password And Security पर टैप करना होगा। अब Where You’re Logged In पर टैप करना होगा। अब इंस्टाग्राम आईडी के नीचे करंट डिवाइस के अलावा, एक्स्ट्रा डिवाइस की जानकारी (+10 More) के रूप में नजर आएगी। अब इंस्टाग्राम आईडी पर टैप करना होगा। यहां सारे डिवाइस के साथ डेट की जानकारी मिलेगी, जब-जब आपने अकाउंट लॉग-इन कर छोड़ दिया। अब Select Devices To Log Out पर टैप करना होगा। सारे डिवाइस एक-एक कर सेलेक्ट कर Log Out पर टैप करना होगा ऐसा करने के साथ ही आपका अकाउंट केवल करंट डिवाइस पर लॉग-इन होने के साथ नजर आएगा।

आईफोन में ऐसे करें डिलीट

सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप ओपन करना होगा। अब बॉटम राइट कॉर्नर पर प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा। अब टॉप राइट पर तीन लाइन मेन्यू आइकन पर टैप करना होगा। अब Account Centre पर टैप करना होगा। अब Password And Security पर टैप करना होगा। अब Where You’re Logged In पर टैप करना होगा। अब इंस्टाग्राम आईडी के नीचे करंट डिवाइस के अलावा, एक्स्ट्रा डिवाइस की जानकारी (+10 More) के रूप में नजर आएगी। अब इंस्टाग्राम आईडी पर टैप करना होगा। यहां सारे डिवाइस के साथ डेट की जानकारी मिलेगी, जब-जब आपने अकाउंट लॉग-इन कर छोड़ दिया। अब Select Devices To Log Out पर टैप करना होगा। सारे डिवाइस एक-एक कर सेलेक्ट कर Log Out पर टैप करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।