सोशल मीडिया पर रही चर्चा, ट्रॉफी की जगह पीएम मोदी ने क्यों पकड़ा रोहित-द्रविड़ का हाथ?

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप में जीत के बाद गुरुवार को देश लौटी भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। फाइनल के बाद तीन दिन तक बारबाडोस में फंसी भारतीय टीम गुरुवार सुबह छह बजे नई दिल्ली पहुंची और प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। जैसे ही भारतीय टीम ने पीएम मोदी और टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, एक अविश्वसनीय दृश्य सामने आया। पीएम मोदी ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी को छुआ नहीं था। उन्होंने फोटो में केवल कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का हाथ पकड़ा था।

द्रविड़ और रोहित ने एकएक हाथ से ट्रॉफी हाथ में उठाई, जबकि पीएम मोदी ने तस्वीरों के लिए पोज देते हुए इन दोनों का हाथ पकड़ रखा था। पीएम मोदी का ऐसा करना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक अनकहे नियम के मुताबिक, टीमों या व्यक्तियों द्वारा जीती गई ट्राफियां या पदक केवल उन लोगों द्वारा स्पर्श किए जाने चाहिए जिनकी टीम ने यह ट्रॉफी जीती है। यानी ट्रॉफी पर हक उन्हीं का होता है जिन्होंने उसे अपनी मेहनत से जीता है। ऐसा कई बार फीफा विश्व कप के दौरान भी देखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने भी इसी लिए भारतीय टीम और उसके खिलाड़ियों को ऐसा करने दिया। इस कदम की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सराहना की है।

पीएम मोदी को तोहफे में मिली जर्सी

पीएम मोदी को भारतीय टीम की ओर से नमो जर्सी भी तोहफे के तौर पर दी गई। बीसीसीआई सचिव जय शाह और बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने यह जर्सी प्रधानमंत्री को भेंट की। पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान कुछ समय बिताने के बाद भारतीय खिलाड़ी मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे के लिए निकल गए। मुंबई में टीम इंडिया मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम तक विजय जुलूस निकालेगी। उनके लिए एक भव्य परेड की तैयार की गई है। इसके लिए एक खास बस भी तैयार की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

केदारनाथ धाम के लिए 15 से हेलीकॉप्टर सेवा, बुकिंग 7 से

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी, टिकट बुकिंग 7 सितंबर से। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य।

कूनो पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली

कूनो नेशनल पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली है। वन विभाग की विशेष टीमों ने उसे खोज निकाला।

रजिस्टर्ड पर्चे पर ही बिकेंगी दवाएं, विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

दवाएं अब केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर बेची जाएंगी। विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।

मध्य प्रदेश: एडीजे कोर्ट की फाइलें जब्त, हाईकोर्ट की जांच जारी

मध्य प्रदेश के इंदौर जिला न्यायालय की एडीजे कोर्ट फाइलें हाईकोर्ट जांच में। संदेह के कारण फाइलें और कंप्यूटर जब्त।

इंदौर T20 मैच टिकट बुकिंग: जानें कीमत और ऑनलाइन खरीदारी डिटेल

इंदौर टी20 मैच टिकट बुकिंग की जानकारी: भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए टिकट दरें, ऑनलाइन बुकिंग विवरण और खरीद की सीमा जानें।

लोगों के स्वास्थ्य से खेल रहा सयाजी होटल, जो नमूने फेल हुए उनसे शरीर को बड़ा नुकसान

सयाजी होटल इंदौर में खराब खाद्य सामग्री से स्वास्थ्य खतरे में। 8 में से 5 नमूने फेल हुए।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।