👉 यह भी पढ़ें:
- Manipur में उग्रवादियों ने सुरक्षा बल के काफिले पर किया हमला असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- एक्शन में सुवेंदु : लाउडस्पीकर से लेकर चुनावी हिंसा तक, जारी किए कड़े आदेश
- बंगाल में नहीं थम रहा हिंसा का सिलसिला, हावड़ा में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने, बम फेंकने का आरोप
- बंगाल में चुनाव बाद हिंसा का आरोप: सियासी टकराव के बीच बढ़ा तनाव
- मणिपुर में उग्रवाद पर बड़ा प्रहार: चारों तरफ से घेरने की तैयारी, सख्त रणनीति तैयार
0:00 left
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई , जिसमे पांच लोग और तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई
मणिपुर में हिंसा का दौर फिर शुरू हो गया है. गुरुवार और बुधवार की दरमियानी रात हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई वहीं सेना के तीन जवान मारे गए हैं.

इसके एक दिन पहले बुधवार की सुबह हथियारबंद लोगों के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हुए थे.
दो दिन की हिंसा में सात लोग मरे गए है
गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन किए गए. मणिपुर में बीते आठ महीने से हिंसा जारी है जो थमने का नाम नहीं ले रही है.
गुरुवार को मणिपुर पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया 18 जनवरी को विष्णुपुर ज़िले में अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने चार आम नागरिकों की हत्या कर दी . मामले की जांच जारी है |
बीते साल मई से मणिपुर में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और आदिवासी कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा जारी है.
पिछले आठ महीनों में कम से कम 200 लोगों की जान गई है और 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं.



