यूपी के गाजीपुर में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी प्राइवेट बस, दो महिलाओं की मौत, 25 से अधिक घायल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। यूपी के गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तीर्थ यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइ़र से टकराकर पर पलट गई। बताया जाता है कि इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह यह बस नेपाल से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। इसमें महाराष्ट्र के जलगांव के करीब 45 तीर्थ यात्री सवार थे। नंदगंज पहुंचने के बाद तेज होने के कारण डिवाइडर से टकराकर बस अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर ही पलट गई। इस दौरान बस के नीचे कई यात्री दब गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से कई लोगों को नंदगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके साथ ही कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर है। हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई है।

एएसपी सीटी राकेश कुमार के अनुसार सभी यात्री पहले वाराणसी आए थे और वाराणसी से वे चित्रकूट दर्शन करने के लिए गए हुए थे। इसके बाद सभी तीर्थ यात्री काठमांडू (नेपाल) गए और गुरुवार को वहां से वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है कि एक बोलेरो को बचाने के प्रयास में चालक का नियंत्रण बस से खो गया और बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। उन्होंने बताया कि करीब 100 लोगों की संख्या में तीर्थ यात्री दो बसों से निकले थे और 3 दिन पहले ही काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने गए थे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।