👉 यह भी पढ़ें:
- Telegram पर भारत सरकार की सख्ती, नोटिस देकर 15 दिन में पाइरेटेड फिल्में, ओटीटी कंटेंट हटाने को कहा
- मर्जी के मालिक एसडीएम बड़कुल को कलेक्टर का नोटिस, बच्चों की मौत पर हंसने के मामले में हो चुकी है कार्रवाई
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
- भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस, पुलिस अधिकारी को दी थी धमकी
- शराब नीति मामला में दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस, राउज एवेन्यू कोर्ट से हुए थे बरी
- कांग्रेस को खाली करना होगा दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड का पुराना ऑफिस, सरकार ने भेजा नोटिस
0:00
0:00 left
अब्दुल्ला आजम की बढ़ी मुश्किल प्रशासन ने 1.68 करोड़ रुपये की वसूली का भेजा नोटिस

आवासीय जमीन को कृषि भूमि दर्शा कर कम स्टाम्प शुल्क मामले में सपा नेता आजम खान के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सात साल की सजा काट रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की परेशानी बढ़ गई हैं. आवासीय भूमि को कृषि भूमि दर्शाकर कम स्टांप शुल्क लगाने के मामले में उन्हें नोटिस जारी किया गया है. रामपुर प्रशासन ने हरदोई जेल में बंद अब्दुल्ला आजम को 1.68 करोड़ का वसूली नोटिस दिया है. प्रशासन ने 1.68 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में नोटिस भेजा है. सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म इस वक्त दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सात साल की सजा काट रहे हैं. दरअसल, 2022 में अब्दुल्ला आजम के खिलाफ बेनजीर घाटमपुर में जमीन की खरीद फरोख्त की थी,





