ताजमहल के गुंबद में उग आया पौधा, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Date:

लखनऊ। आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के गुंबद में इन दिनों एक पौधा उग गाया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा सरकार और उसके विभागों को नाकाम बताया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा है कि विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करनेवाले अजूबे ताजमहल के रखरखाव को लेकर भाजपा सरकार उसके विभाग पूरी तरह से नाकाम हैं। मुख्य गुंबद पर लगे कलश की धातु में जंग लगने की आशंका है।मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है।गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार सुर्खियों में है। इन जैसे पेड़ों की जड़े अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें सकती हैं।ताजमहल का परिसर बंदरों के लिए अभयारण्य बन गया है। बारिश में परिसर में पानी भर रहा है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि पर्यटकों की परेशानी ये है कि वो ताजमहल निहारें या समस्याओं से निपटें। इन सब कारणों से दुनिया भर से आनेवाले पर्यटकों के बीच देश की छवि वैश्विक स्तर पर धूमिल होती है।सवाल ये है कि ताजमहल के रखरखाव के लिए जो करोड़ों का फंड आता है, वो कहां जाता है?

विभाग ने कहा बारिश में होता है ऐसा

इस मामले पर ताजमहल का रखरखाव करने वाले विभाग एएसआई के अधीक्षण यंत्री डॉ राजकुमार पटेल ने कहा है कि बारिश में स्मारकों के ज्वाइंट में पानी जाता है। चिड़िया बिट करती है तो ज्वाइंट पर पेड़ उग आता है। 10 दिन में हम पौधों को निकालने का काम करेंगे और उसमें प्वाइंटिंग कर दी जाती है, यह प्रक्रिया होती है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रजिस्टर्ड पर्चे पर ही बिकेंगी दवाएं, विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

दवाएं अब केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर बेची जाएंगी। विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।

मध्य प्रदेश: एडीजे कोर्ट की फाइलें जब्त, हाईकोर्ट की जांच जारी

मध्य प्रदेश के इंदौर जिला न्यायालय की एडीजे कोर्ट फाइलें हाईकोर्ट जांच में। संदेह के कारण फाइलें और कंप्यूटर जब्त।

इंदौर T20 मैच टिकट बुकिंग: जानें कीमत और ऑनलाइन खरीदारी डिटेल

इंदौर टी20 मैच टिकट बुकिंग की जानकारी: भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए टिकट दरें, ऑनलाइन बुकिंग विवरण और खरीद की सीमा जानें।

लोगों के स्वास्थ्य से खेल रहा सयाजी होटल, जो नमूने फेल हुए उनसे शरीर को बड़ा नुकसान

सयाजी होटल इंदौर में खराब खाद्य सामग्री से स्वास्थ्य खतरे में। 8 में से 5 नमूने फेल हुए।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।