यूपी में योगी ने अखिलेश के सामने पैदा कर दिए महाभारत जैसे हालात, यादव परिवार की बहू को बनाया महिला आयोग का उपाध्यक्ष

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के सामने महाभारत जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। योगी सरकार ने स्व. मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है। मंगलवार रात इस संदर्भ में आदेश जारी होने के बाद यूपी की सियासत में गरमाहट देखी जा रही है। मुलायम सिंह की यादव की छोटी बहू को महिला आयोग में अहम जिम्मेदारी देने के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले 19 जनवरी 2022 को केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्रदेव सिंह की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया था। अपर्णा सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ना चाहती थीं। वह इस सीट पर सपा के टिकट पर ही साल 2017 में चुनाव हार चुकी थीं। अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया था, जिसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गईं। उस समय उन्हें टिकट भी नहीं मिला और अब दो साल बाद जिम्मेदारी मिलने के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।

यादव वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश

लोकसभा चुनाव में सपा की बढ़ती ताकत से घबराई भाजपा ने अपर्णा को मैदान में उतारकर यादव वोटबैंक में सेंधमारी की कोशिश में जुट गई है। वैसे भी भाजपा के पास यूपी में अखिलेश के खिलाफ उतरने के लिए कोई बड़ा यादव नेता नहीं है। अब देखना यह है कि अपर्णा भाजपा के कितने काम आती हैं। यह नियुक्ति ऐसे समय की गई है जब यूपी की 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव से होने हैं।

प्रियंका की पोस्टर गर्ल को भी मौका

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आयोग में प्रियंका मौर्या को भी जगह दी है। 2022 विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कैंपेन लड़की हूं मैं, लड़ सकती हूं कैंपेन में प्रियंका मौर्या पोस्टर गर्ल थीं। बाद में प्रियंका मौर्या ने भाजपा ज्वॉइन कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।