👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- Ken-Betwa Link Project Protest: 12 दिन के आमरण अनशन के बाद पुलिस ने हटाया ‘चिता आंदोलन’, अमित भटनागर को मेडिकल जांच के लिए ले गई
- Puri Jagannath Temple: नवयौवन दर्शन के दौरान उमड़ी भारी भीड़, धक्का-मुक्की में कई श्रद्धालु घायल, 2 घंटे में 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
- Gorakhpur Encounter: STF ने 1 लाख के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल उर्फ बाबू को किया ढेर, कई राज्यों में हत्या के केस दर्ज
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- Kashi Vishwanath Temple News: काशी विश्वनाथ मंदिर में अचानक चली PAC जवान की कार्बाइन, 3 श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी
0:00 left
पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर गिरोह का पर्दाफाश: दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार
गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोतस्करी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से दो बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ दिन पहले गोकशी की घटना को अंजाम देने वाला गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार में सवार बदमाश अचानक गाड़ी मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारूफ और अयान के पैर में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। वहीं उनके तीन साथी जोहिन, आलम और समीर को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने वेव सिटी और विजयनगर थाना क्षेत्र में भी गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



