👉 यह भी पढ़ें:
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी भाजपा, विहिप और संघ की
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, एसआईटी से भी मांगी रिपोर्ट
- IND vs ENG: टीम इंडिया का T20 सिंहासन छिना! इंग्लैंड बना दुनिया की नई नंबर-1 टीम, क्या खत्म हो गया भारत का दबदबा?
- CM Yogi: अयोध्या में गरजे सीएम योगी, कहा-सपा और कांग्रेस ने किया हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप
- Ayodhya Ram Mandir : चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
- Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावे में कथित चोरी पर पहली बार बोले चंपत राय, SIT की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार
0:00 left
अयोध्या दीपोत्सव 2025: राम की पैड़ी पर सजे 18 लाख दीये, रविवार को बनेगा 26 लाख दीपों का विश्व कीर्तिमान
दीपोत्सव की तैयारियों के तहत राम की पैड़ी लाखों दीयों की रौशनी से जगमगा उठी। पैड़ी के 56 घाटों पर 18 लाख से अधिक दीये सजाए जा चुके हैं। लक्ष्य के अनुसार लगभग 60 प्रतिशत दीयों की संयोजना स्वयंसेवकों द्वारा पूरी कर ली गई है। इस वर्ष सजावट में डिज़ाइनर दीयों का भी विशेष उपयोग किया गया है। आज सभी घाटों पर दीये बिछाने का कार्य पूरा किया जाएगा, जबकि रविवार सुबह से बातियां लगाने और तेल डालने की प्रक्रिया शुरू होगी।

बनेगा विश्व कीर्तिमान
दीपोत्सव में इस बार 26 लाख 11 हजार 101 दीप प्रज्वलित कर विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दीप जलाने की प्रक्रिया रविवार को सूर्यास्त के साथ शुरू होगी।
दीपक लगभग 20 से 30 मिनट तक जलेंगे, जबकि कीर्तिमान के लिए सभी दीयों का कम से कम पांच मिनट तक जलना अनिवार्य है।
दीपोत्सव की सुंदरता बढ़ाने के लिए जगह-जगह रंगोलियां भी बनाई जा रही हैं।



