👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन
0:00 left
रूस से तेल खरीद पर ट्रंप ने दी भारत पर और टैरिफ की चेतावनी, मोदी को बताया ‘अच्छा इंसान’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदे जाने को लेकर फिर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा,
“वे मुझे खुश करना चाहते थे। मूल रूप से प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था और मुझे खुश करना जरूरी था।
ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत और रूस आपस में व्यापार करते हैं और अगर भारत ने अमेरिका की बात नहीं मानी तो “हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं।”
ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर बातचीत जारी है। इससे पहले भी ट्रंप दावा कर चुके हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि भारत रूस से तेल की खरीद सीमित करेगा।
ग़ौरतलब है कि अमेरिका पहले ही भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगा चुका है, जिसमें से 25 फीसदी टैरिफ रूस से तेल खरीदने पर लगाया गया है।



