👉 यह भी पढ़ें:
- भारत-अमेरिका संबंधों पर मोदी और जेडी वेंस की बातचीत, व्यापार से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक कई मुद्दे चर्चा में
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
- Sonam Wangchuk News: जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, बोले- ‘अवैध हिरासत में रखा गया’; 20 जुलाई को संसद मार्च की अपील
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- Saudi Arabia vs Houthi: सऊदी एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमला, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा
0:00 left
मोदी के जन्मदिन पर ट्रंप का फ़ोन, रूस-यूक्रेन जंग पर भी हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ोन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन जंग को लेकर भी बातचीत की।
ट्रंप का बयान
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वह बेहतरीन काम कर रहे हैं।”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच जंग को ख़त्म करने में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।”
मोदी का जवाब
पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप को धन्यवाद दिया मेरे मित्र राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फ़ोन कॉल और मेरे 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपकी तरह मैं भी भारत-अमेरिका के व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।”
मोदी ने आगे कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में अमेरिका के प्रयासों का समर्थन करता है।
खास दिन
आज, 17 सितंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है।



