👉 यह भी पढ़ें:
- यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मिले हैं पक्के सबूत
- पाकिस्तान पुलिस के पूर्व सब इंस्पेक्टर ढिल्लों के संपर्क में थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जांच में खुलासा, जासूसी के आरोप में जेल में है बंद
- पाकिस्तान के लिए जासूसी ;यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जांच में खुलासे, पीआईओ से संपर्क और दूतावास की भूमिका पर सवाल
- पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से एनआईए की सात घंटे पूछताछ, पहलगाम हमले से जोड़कर हो रही जांच
0:00 left
नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के तीन अफसरों के संपर्क में थी। ज्योति की इन अफसरों से जान पहचान पाकिस्तान एंबेसी में काम करने वाले दानिश ने कराई थी।
बताया जाता है कि दिल्ली में पाकिस्तानी एंबेसी वीजा देने की आड़ में आईएसआई का नेटवर्क चला रही है। पाकिस्तान जाने के लिए वीजा मांगने वालों को कल्टीवेट किया जाता है, अगर लोग नहीं मानते हैं तो उनका वीजा रिजेक्ट कर दिया जाता है। आईएसआई उन लोगों की तलाश में रहती है जो हर हाल में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लेना चाहते हैं। ज्योति भी इसी तरह आईएसआई के संपर्क में आई थी।
उल्लेखनीय है कि यूट्यूबर ज्योति हरियाणा पावर डिस्कॉम के एक रिटायर्ड ऑफिसर की बेटी है। उसने ग्रेजुएशन कर रखी है और यूट्यूब पर 3.21 लाख फॉलोअर्स हैं। उसके चैनल पर पाकिस्तान की यात्राओं के बारे में जानकारी दी गई है। 13 मई को भारत ने जिस पाकिस्तानी एंबेसी के अधिकारी दानिश को जासूसी के आरोप में देश से निकाल दिया था, ज्योति उसी अधिकारी के संपर्क में थी। उसने व्हाट्सऐप, स्नैपचैट और टेलिग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस के जरिए संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजी।
पाकिस्तान जाने के दौरान हुआ था संपर्क
बताया जाता है कि 2023 में ज्योति जब पाकिस्तान जाना चाहती थी तब वो वीजा लेने के लिए पाकिस्तानी एंबेसी गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दानिश से हुई। इसके बाद वो दानिश से कई बार मिली। वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के भी संपर्क में रही। पाकिस्तान पहुंचने पर दानिश के जानने वाले अली अहवान ने ज्योति की मदद की।



