पाकिस्तान पुलिस के पूर्व सब इंस्पेक्टर ढिल्लों के संपर्क में थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जांच में खुलासा, जासूसी के आरोप में जेल में है बंद

Date:

नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि ज्योति पाकिस्तान पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों के सीधे संपर्क में थी। ढिल्लों भी एक यूट्यूबर है और उस पर आरोप है कि वह लोगों को आईएसआई एजेंट से संपर्क कराता था।

बताया जाता है कि ज्योति, ढिल्लों के साथ सीधे संपर्क में थी। एक पॉडकास्ट एपिसोड में उनके साथ दिखाई भी दी थी। दोनों की मुलाकात मल्होत्रा के पाकिस्तान दौरे के दौरान हुई थी। पाकिस्तान पुलिस से रिटायर होने के बाद ढिल्लों खुद का यूट्यूब चैनल चलाने लगा। वह खुद को भारत और पाकिस्तान के बीच शांति और सांस्कृतिक संवाद के प्रवर्तक के रूप में पेश कर रहा था। अधिकारियों का आरोप है कि ढिल्लों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए एक माध्यम के रूप में काम करता था और अपने चैनल का इस्तेमाल भारतीय यूट्यूबर्स तक पहुंचने के लिए करता था। उनके साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने के बाद वह कथित तौर पर उन्हें आईएसआई के लोगों से मिलवाता था और धीरे-धीरे उन्हें भारतीय सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों के बारे में संवेदनशील जानकारी इकट्ठा करने के उद्देश्य से काम सौंपता था। बताया जाता है कि ढिल्लों के संबंध नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी थे। दानिश को भारतीय अधिकारियों ने जासूसी के संदेह में 13 मई को निष्कासित कर दिया था।

ऑपरेशन सिंदूर से पहले किया था पॉडकास्ट

पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का एक पॉडकास्ट सामने आया है। इस वीडियो में वह पाकिस्तान पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और आईएसआई एजेंट नासिर ढिल्लों के साथ बातचीत कर रही है। नासिर ने यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर से पहले 14 अप्रैल 2025 को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। इस पॉडकास्ट में ज्योति अपने हिसार स्थित घर से ही वर्चुअली जुड़ी थी। 25 मिनट 47 सेकेंड के इस वीडियो में ज्योति कहती है- भारत के लोगों के मन में पाकिस्तान की जो छवि है, उसे बदलने का मौका मुझे मिल रहा है। मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा हिंदू आबादी पाकिस्तान घूमने जाए। इसके लिए मैं वीडियो पर काम कर रही हूं। नासिर ढिल्लों ज्योति को पॉडकास्ट की शुरुआत में कहता है कि पिछले दिनों पाकिस्तान में भारत की एक लड़की घूमकर गई। वह 2 बार पाकिस्तान आ चुकी है। उसके वीडियो पाकिस्तान के बहुत लोग पसंद कर रहे हैं। मेरे साथ हैं ‘ट्रैवल विद जो’ चलाने वाली ज्योति मल्होत्रा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।