👉 यह भी पढ़ें:
- NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर Sonam Wangchuk का अनशन जारी, Delhi Police पर गंभीर आरोप, Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग तेज
- CJP के मंच से सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
- मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, नाम वापसी की आखिरी तारीख आज
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?
- क्या कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कह दी बड़ी बात
- विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से भी एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की मिली मंजूरी
0:00 left
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 6 अक्टूबर को,
पर्यावरण कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 6 अक्टूबर को सुनवाई होगी। यह सुनवाई उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो द्वारा दायर याचिका पर होगी, जिसमें उन्होंने वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिए जाने को असंवैधानिक बताया है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।

लद्दाख हिंसा के बाद हुई थी गिरफ्तारी
सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई लद्दाख में राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची लागू करने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद हुई थी, जिनमें चार लोगों की मौत और करीब 90 लोग घायल हुए थे। इसी के बाद प्रशासन ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगा दिया।
वर्तमान में वांगचुक राजस्थान के जोधपुर जेल में बंद हैं।
पत्नी गीतांजलि आंगमो की याचिका
गीतांजलि आंगमो ने 2 अक्तूबर को संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।
उन्होंने वकील सर्वम रीतम खरे के माध्यम से यह याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने वांगचुक की हिरासत को चुनौती देते हुए उनकी रिहाई की मांग की है।
आंगमो ने आरोप लगाया है कि—
- उन्हें अब तक हिरासत आदेश की प्रति नहीं दी गई, जो नियमों का उल्लंघन है।
- उनका वांगचुक से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
- एनएसए कानून के तहत कार्रवाई मनमानी और गैरकानूनी है।
लद्दाख में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों के बाद लेह में भड़की हिंसा के कुछ दिनों बाद यह गिरफ्तारी की गई थी।
अब इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट 6 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।



