स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk 1A ने आज पहली बार भरी उड़ान, रक्षा मंत्री ने कहा-गर्व से चौड़ा हुआ सीना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नासिक। आज स्वदेश में बना लड़ाकू विमान तेजस MK-1A ने अपनी पहली उड़ान भरी। उसे वाटर कैनन से सलामी दी गई। हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड के नासिक स्थित एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग डिविजन में यह उड़ान हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस उड़ान के गवाह बने। उन्होंने कहा- गर्व से चौड़ा हुआ सीना।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज, एचएएल की तीसरी उत्पादन लाइन का उद्घाटन हो रहा है, जो एलसीए एमके1ए तेजस बनाती है और एचटीटी 40 विमान की दूसरी उत्पादन लाइन है। मैं एचएएल में सभी को बधाई देता हूं। नासिक एक ऐतिहासिक भूमि है जहां भगवान शिव त्र्यंबक के रूप में निवास करते हैं। नासिक आस्था, भक्ति, आत्मनिर्भरता और क्षमता का प्रतीक बन गया है। यहां एचएएल देश की रक्षा ताकत का प्रतिनिधित्व करता है। जब मैंने आज सुखोई Su-30, एलसीए तेजस और HTT-40 को उड़ान भरते देखा, तो मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया। ये उड़ान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की मिसाल है। एचएएल ने भारत के लिए एक मजबूत स्तंभ के रूप में काम किया है। 60 से अधिक वर्षों से, एचएएल नासिक ने भारत की रक्षा निर्माण क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है दूसरी ओर, यह विनाश का भी प्रतिनिधित्व करता है और इसमें शत्रुओं को समाप्त करने की शक्ति होती है।

अब 65 प्रतिशत विनिर्माण कर रहा है भारत

राजनाथ सिंह ने कहा कि एक समय था जब देश अपनी रक्षा जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था और लगभग 65-70 प्रतिशत रक्षा उपकरण आयात किए जाते थे लेकिन आज, यह स्थिति बदल गई है। अब भारत 65 प्रतिशत विनिर्माण अपनी धरती पर कर रहा है। बहुत जल्द, हम अपने घरेलू विनिर्माण को भी 100 प्रतिशत तक ले जाएंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 25 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो कुछ साल पहले एक हजार करोड़ रुपये से भी कम था।

वायुसेना को 83 लड़ाकू विमान देने का लक्ष्य

तेजस एमके1ए को वायुसेना में शामिल करने की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन एचएएल का कहना है कि आने वाले चार वर्षों में भारतीय वायुसेना को 83 तेजस मार्क1ए लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की जाएगी। अमेरिकी इंजन की आपूर्ति में देरी की वजह से पहले ही देरी हो रही है। नासिक स्थित एचएएल की एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग डिविजन में हर साल आठ लड़ाकू विमानों का निर्माण करने की क्षमता है। इसके अलावा बंगलूरू में तेजस की दो प्रोडक्शन लाइन स्थित हैं, जहां हर साल 16 लड़ाकू विमान बनाए जा रहे हैं। इस तरह नासिक की प्रोडक्शन लाइन शुरू होने के बाद हर साल 24 लड़ाकू विमानों का निर्माण होगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।