भारत पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर रूस का तीखा हमला: ‘नव-उपनिवेशवादी एजेंडा’ करार, ब्रिक्स देशों के समर्थन का ऐलान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भारत पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर रूस का तीखा हमला: ‘नव-उपनिवेशवादी एजेंडा’ करार, ब्रिक्स देशों के समर्थन का ऐलान

अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ दर और बढ़ाने की धमकी के बाद रूस ने कड़ा बयान जारी किया है।

  • रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने अमेरिका की इस नीति की तीखी आलोचना की और इसे नव-उपनिवेशवादी एजेंडा बताया।Briefing by Foreign Ministry Spokeswoman Maria Zakharova, Moscow, December  11, 2024 - The Ministry of Foreign Affairs of the Russian Federation

अमेरिका की नीति पर रूस की प्रतिक्रिया

  • जब प्रवक्ता जाखारोवा से पूछा गया कि अमेरिका ने वैश्विक दक्षिण के रूस के सहयोगी देशों पर टैरिफ बढ़ा दिए हैं, तो उन्होंने कहा दुर्भाग्य से प्रतिबंध आज की हकीकत हैं और इनका असर पूरी दुनिया पर हो रहा है।
    “अमेरिका अपने घटते प्रभुत्व को स्वीकार नहीं कर पा रहा और अब बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का उदय हो रहा है। इसके बावजूद वह राजनीति से प्रेरित होकर स्वतंत्र देशों पर आर्थिक दबाव बना रहा है।”

मुक्त व्यापार सिद्धांतों के उल्लंघन का आरोप

  • मारिया जाखारोवा ने कहा कि अमेरिका वही मुक्त व्यापार सिद्धांतों का उल्लंघन कर रहा है, जिसकी कभी पश्चिमी देश वकालत करते थे।
  • उन्होंने अमेरिका पर संरक्षणवाद को बढ़ावा देने और मनमाने टैरिफ व प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया।

लैटिन अमेरिका और ब्राजील का हवाला

  • रूसी प्रवक्ता ने कहा ब्राजील जैसे देशों को अमेरिका की इस नीति का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।”
    “यह दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की कोशिश है और इसके चलते वैश्विक आर्थिक विकास, आपूर्ति श्रृंखलाओं पर भी खतरा मंडरा रहा है।”

रूस का संदेश: टैरिफ से नहीं रुकेगा इतिहास का रास्ता

  • रूस ने कहा हमारा विश्वास है कि कोई भी टैरिफ युद्ध या प्रतिबंध इतिहास की स्वाभाविक दिशा को नहीं रोक सकता।”
    “हम अपने सहयोगियों, समान विचारधारा वाले देशों और विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण व ब्रिक्स का समर्थन करते हैं।”
    हम बहुपक्षीय, समान अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर रूस ने खुलकर भारत का समर्थन किया है और अमेरिका की नीति को आर्थिक दबाव और राजनीतिक हस्तक्षेप का प्रयास बताया है। यह बयान वैश्विक दक्षिण और ब्रिक्स देशों के एकजुट होने की ओर इशारा करता है, जो पश्चिमी दबाव के खिलाफ स्वतंत्र वैश्विक व्यवस्था की मांग को आगे बढ़ा सकते हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।