चेन्नई। तमिल सिनेमा के मशहूर संगीतकार और भाजपा द्वारा मनोनीत राज्य सभा सांसद इलैयाराजा को जातिगत भेदभाव का शिकार होना पड़ा है। उन्हें तमिलनाडु के श्रीविल्लिपुथुर के आंडल मंदिर के गर्भगृह में जाने से रोक दिया गया। इसके बाद उन्हें वहां से बाहर निकाल दिया गया।
उल्लेखनीय है कि इलैयाराजा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकार हैं। उनका जन्म 3 जून 1943 को तमिलनाडु के थेनि जिले में एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय भाषाओं में बनी फिल्मों में संगीत दिया है। उन्होंने 7000 हजार से ज्यादा गीतों की रचना की है। इलैयाराजा को शताब्दी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें पांच नेशनल अवार्ड भी मिले हैं। भारत ने उन्हें 2010 में पद्मभूषण से और 2018 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया था। 2012 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार



