भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे अलर्ट मोड में, कई ट्रेनें रद्द, री-शेड्यूल और डाइवर्ट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे अलर्ट मोड में, कई ट्रेनें रद्द, री-शेड्यूल और डाइवर्ट

गुरुवार रात भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हवाई हमलों के बाद रेलवे ने भी सुरक्षा के मद्देनज़र अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कई ट्रेनों को रद्द, री-शेड्यूल और डाइवर्ट कर दिया है।

khabarfast

उत्तर पश्चिम रेलवे ने बताया कि सुरक्षा कारणों से ट्रेन सेवाओं में आंशिक रद्दीकरण, पुनर्निर्धारण और मार्ग परिवर्तन जैसी बाधाएं उत्पन्न हुई हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले शेड्यूल की जांच अवश्य करें और आवश्यक हो तो वैकल्पिक योजना भी तैयार रखें।

रेलवे ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए समुचित व्यवस्था का भरोसा दिया है। साथ ही, सभी रेलवे कर्मचारियों को विशेष सुरक्षा निर्देश दिए गए हैं। रेलवे ने कर्मचारियों को अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल्स से सतर्क रहने और सैन्य ट्रेनों से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा न करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी संदिग्ध संपर्क की तुरंत सूचना देने और निर्धारित संचार प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

री-शेड्यूल की गई ट्रेनें (9 मई 2025):

  • 14661 (बाड़मेर–जम्मूतवी): 00:20 की बजाय अब 06:00 बजे रवाना होगी
  • 74840 (बाड़मेर–भगत की कोठी): 03:30 की बजाय अब 06:30 बजे रवाना होगी
  • 15013 (जैसलमेर–काठगोदाम ): 02:40 की बजाय अब 07:30 बजे रवाना होगी
  • 14807 (जोधपुर–दादर एक्स.): 05:10 की बजाय अब 08:10 बजे रवाना होगी
  • 14864 (जोधपुर–वाराणसी सिटी एक्स.): 08:25 की बजाय अब 11:25 बजे रवाना होगी

रेगुलेट की गई ट्रेनें:

  • 14662 (जम्मूतवी–बाड़मेर): 07 मई को रवाना, अनुमानित आगमन बाड़मेर में 07:30 बजे
  • 14087 (दिल्ली–जैसलमेर): 08 मई को रवाना, जैसलमेर आगमन अनुमानित समय 07:00 बजे
  • 15014 (काठगोदाम–जैसलमेर): 07 मई को रवाना, जैसलमेर पहुंचने का समय 06:30 बजे

आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें:

  • 12468 (जयपुर–जैसलमेर): 08 मई को केवल बीकानेर तक चलेगी, बीकानेर-जैसलमेर खंड रद्द
  • 12467 (जैसलमेर–जयपुर): 09 मई को बीकानेर से रवाना होगी, जैसलमेर–बीकानेर खंड रद्द

रेलवे यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति संबंधित वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।