नए साल पर रेल मंत्री ने की बुलेट ट्रेन की घोषणा, कहा-15 अगस्त 2027 तक मिल जाएगी सौगात, वंदे भारत स्लीपर इसी महीने

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारत में बुलेट ट्रेन का इंतजार अगले साल 2027 में खत्म हो जाएगा। रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव ने 1 जनवरी 2026 को बताया कि देश को पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक तैयार हो जाएगी। यह ट्रेन सबसे पहले गुजरात के सूरत से बापी के बीच दौड़ेगी।

रेल मंत्री ने बताया कि ट्रेन सेवा पहले सूरत से बिलिमोरा के बीच शुरू होगी। इसके बाद वापी से सूरत का सेक्शन खुलेगा। फिर वापी से बुलेट ट्रेन अहमदाबाद तक चलेगी। इसके बाद ठाणे से अहमदाबाद का सेक्शन शुरू होगा। अंत में मुंबई से अहमदाबाद तक पूरी बुलेट ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी।

अश्विनी वैष्णव के की तरफ से बताई गई तारीख के मुताबिक बुलेट ट्रेन गुजरात में अगले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले दौड़ने लगेगी। रेल मंत्री कई बार गुजरात में बुलेट ट्रेन के काम की प्रगति जांच चुके हैं। पीएम मोदी भी बुलेट ट्रेन के काम की प्रगति को देख चुके हैं। पिछले साल नवंबर में ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान मुंबई–अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति का भी जायजा लिया था। इसके लिए पीएम मोदी सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने काम में लगे इंजीनियरों और कर्मचारियों से बातचीत भी की थी।

गुवाहाटी–कोलकाता रूट पर वंदे भारत स्लीपर

रेल मंत्री ने बताया कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी और कोलकाता के बीच चलेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से पूर्वोत्तर राज्यों, खासकर असम और पश्चिम बंगाल को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा और लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा आसान और आरामदायक बन सकेगी। इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम 17 या 18 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेलवे की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जैसे ही ट्रेन की लॉन्चिंग तारीख तय होगी, टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी। इसमें यात्रियों के आराम और सुविधा का खास ध्यान रखा गया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने 5 को रौंदा, 4 की मौत, दो लड़कियां शामिल

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने टेसू-झांझी विसर्जन के दौरान 4 को रौंदा। हादसे में दो लड़कियां और दो अन्य ग्रामीण मारे गए।

पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर खरगे के खिलाफ पुलिस में शिकायत

पटना में खरगे के खिलाफ पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। भाजपा ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से दर्शन-आरती का समय बदलेगा, सुबह 4 से रात 10 बजे तक खुलेंगे पट

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन-आरती का समय 1 नवंबर से बदलेगा। सुबह 4 बजे मंदिर खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। नई दिनचर्या से भगवान रामलला की पूजा बेहतर होगी।

दिल्ली के हर्ष विहार में भरभराकर गिरा मकान, फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी

दिल्ली के हर्ष विहार में मकान भरभराकर गिरा। दमकल विभाग ने 5 गाड़ियां भेज कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना मिलन गार्डन इलाके में हुई।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपी प्रांजल 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी प्रांजल को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। इंदौर से हुई गिरफ्तारी के बाद जांच तेज हुई है।

अमित शाह बोले- कांग्रेस ने मोदी परिवार के खिलाफ सारी मर्यादाएं तोड़ीं

अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने मोदी परिवार के खिलाफ सारी मर्यादाएं तोड़ीं। यह टिप्पणी पटना में खरगे के विवादित बयान के बाद आई।

गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत, यात्रियों ने किया 12 घंटे शव के साथ सफर

गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत से यात्रियों को 12 घंटे शव के साथ सफर करना पड़ा। रेलवे की लापरवाही से बढ़ी यात्रियों की परेशानी।

महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत

महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की मौत हुई। हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार शाम हुआ।

खरगे के बयान ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ पर हुआ हंगामा, कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा

पटना में खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वाले युवक को पीट दिया।

दिग्विजय सिंह ने समझाया सनातन का अर्थ, कहा- मैंने कुरान पढ़ी, हिंदुत्व नहीं मानता

दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व में फर्क बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कुरान पढ़ी है लेकिन हिंदुत्व की विचारधारा नहीं मानी।