👉 यह भी पढ़ें:
- मोदी-मैक्रों की ‘मेगा डील’! राफेल से लेकर न्यूक्लियर और AI तक बड़े फैसले, क्या बदलने वाली है भारत-फ्रांस साझेदारी की तस्वीर?
- मेक इन इंडिया को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- मोदी जी को नारे देने की कला आ गई है, लेकिन समाधान देने में फेल हैं
- मेक इन इंडिया को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- मोदी जी को नारे देने की कला आ गई है, लेकिन समाधान देने में फेल हैं
- पुतिन ने भारत की मेक इन इंडिया पहल और स्थिर आर्थिक नीति की सराहना की
0:00
0:00 left
पुतिन ने भारत की मेक इन इंडिया पहल और स्थिर आर्थिक नीति की सराहना की
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों के लिए स्थिर परिस्थितियां बनाने की सराहना की। उन्होंने भारत में रूसी मैन्युफैक्चरिंग साइट स्थापित करने की पेशकश भी की। पुतिन ने यह बयान मॉस्को में आयोजित 15वें वीटीबी निवेश फोरम में दिया।
‘मेक इन इंडिया’ और रूसी आयात प्रतिस्थापन कार्यक्रम में समानता
पुतिन ने अपने संबोधन में भारत की मेक इन इंडिया पहल की प्रशंसा की और इसे रूस के आयात प्रतिस्थापन कार्यक्रम के समान बताया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का मेक इन इंडिया कार्यक्रम हमारे प्रयासों से काफी मेल खाता है। साथ ही उन्होंने भारत में रूसी मैन्युफैक्चरिंग साइट स्थापित करने की इच्छा जताते हुए कहा कि भारत में निवेश लाभदायक है।




