👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- NEET पेपर लीक पर PM मोदी के वीडियो से सियासी घमासान, खरगे बोले- ‘संसद में बयान दें, देर रात वीडियो नहीं’
- Venezuela Earthquake: PM Modi ने जताया दुख, भारत ने मदद का बढ़ाया हाथ | “हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं”
- फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा
- बंगाल चुनाव में निर्णायक घड़ी: दूसरे चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील—महिलाएं और युवा बढ़-चढ़कर करें मतदान
0:00 left
पीएम नरेंद्र मोदी जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। वह जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और टैरिफ नीतियों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव देखा जा रहा है।
जापान पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “भारत और जापान अपने विकास सहयोग को लगातार मजबूत कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान मैं प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य नेताओं से मिलने को उत्सुक हूं। इससे मौजूदा साझेदारी को और गहरा करने और नए सहयोग के रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।”
यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने जानकारी दी थी कि जापान के बाद वह चीन में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेंगे। यहां उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई अन्य नेताओं से होगी।



