👉 यह भी पढ़ें:
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- तेलंगाना की फार्मा कंपनी में बड़ा रिएक्टर ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत; 9 घायल
- पालघर की विराज प्रोफाइल कंपनी में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल
- दिल्ली के रघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी ब्लास्ट से भीषण आग, 2 की मौत
- लाल किला धमाका: UNSC रिपोर्ट में AQIS का नाम, पहले JeM से जुड़ा था लिंक; आखिर किस आतंकी संगठन का हाथ?
- Ahmedabad की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट , 8 की मौत, 10 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
0:00 left
नई दिल्ली। अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने मालेगांव ब्लास्ट को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी तो आतंकवादी होता है। क्या भगवा आतंकवादी होगा तो आप उसकी पूजा करोगे?
अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आतंकवाद किसी भी रंग का हो, वो आतंकवाद ही होता है। आतंकवादी आते हैं और घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं। आप दोषियों को खोज नहीं पाते हो। मुंबई में 7 ब्लास्ट हो गए लेकिन आप दोषी को खोज नहीं पाए, मालेगांव में ब्लास्ट हुआ आप दोषी को खोज नहीं पाए।
अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जब आतंकवादियों को खोजने की बात आती है तब अपनी नाकामियां छुपाते हो और फिर आतंकवाद में रंग खोजने लगते हो। रंग जो है जीवन का होता है। मर जाने के बाद आपकी आंखें रंग नहीं देखती हैं, जो लोग आतंकवाद में रंग ढूंढते हैं, वे आतंकवाद के प्रति पक्षपाती हैं। शंकराचार्य ने कहा कि ब्लास्ट अपने आप तो हुआ नहीं होगा, इसमें कोई न कोई तो रहा होगा। वो कौन था? उसे खोजने में भारत सरकार, प्रदेश की सरकार नाकाम हो रही है। कोई आता है और ब्लास्ट करके चला जाता है, फिर हम समय और संसाधन लगाने पर भी खोज नहीं पाते हैं। ये हमारी काबिलियत पर बड़ा तमाचा है।



