0:00
0:00 left
दिल्ली एयरपोर्ट की अव्यवस्थाओं पर उमर अब्दुल्ला का गुस्सा, जयपुर भेजी गई फ्लाइट
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की फ्लाइट को दिल्ली में उतरने से पहले अचानक मार्ग बदलकर जयपुर भेज दिया गया। यह घटना उस समय हुई जब उमर दिल्ली आ रहे थे, लेकिन रनवे की मरम्मत और हवा की दिशा में बदलाव के चलते विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

आधी रात जयपुर एयरपोर्ट पर इंतजार
उमर अब्दुल्ला को जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ान भरने का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने इस अनुभव को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा,दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह बर्बादी का नजारा है (मुझे क्षमा करें, लेकिन मैं विनम्र होने के मूड में नहीं हूं)। जम्मू से रवाना हुए तीन घंटे हो चुके हैं और अब हमें जयपुर भेज दिया गया।”
उन्होंने जयपुर एयरपोर्ट से विमान की सीढ़ियों पर खड़े होकर एक सेल्फी भी साझा की, जिसमें उन्होंने “ताजी हवा लेने” का जिक्र किया।
दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने जताया खेद
इस मामले पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने प्रतिक्रिया देते हुए उमर अब्दुल्ला को हुई असुविधा पर खेद जताया। DIAL ने कहा कि
“हवा की दिशा में बदलाव और रनवे 10/28 के रखरखाव कार्य के चलते अस्थायी बाधाएं उत्पन्न हुईं, जिससे उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय जरूरी था।”
देर रात दिल्ली पहुंचे उमर
उमर अब्दुल्ला ने रात 3:40 बजे एक और पोस्ट में अपडेट देते हुए कहा,
“अगर किसी को आश्चर्य हो रहा है, तो बता दूं कि मैं तीन बजे के बाद दिल्ली पहुंचा।”
👉 यह भी पढ़ें:
- उमर अब्दुल्ला का दावा- 370 नहीं हटता, तो भारत में शामिल होने के लिए लड़ रहे होते पीओके के लोग
- सिंधु जल संधि तनाव: उमर अब्दुल्लाह बोले- ‘इन नदियों पर पहला हक हमारा’
- Omar Abdullah : पत्नी पायल से तलाक लेने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जम्मू-कश्मीर के सीएम, दोनों के बीच बनी सहमति
- पेपर लीक पर उमर अब्दुल्ला का जेपी नड्डा को जवाब—‘मामला 2022 का था, तब NC-कांग्रेस की सरकार नहीं थी’
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- Jammu-Kashmir : पूर्ण राज्य के दर्जे पर बोले उमर अब्दुल्ला-क्या ट्रंप साहब से लगाऊं गुहार



