आज देशभर में ओला-उबर-रैपिडो का ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’: ऐप बंद, यात्रियों को हो सकती है भारी परेशानी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

आज देशभर में ओला-उबर-रैपिडो का ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’: ऐप बंद, यात्रियों को हो सकती है भारी परेशानी

देशभर में आज ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों ने एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया है। तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन TGPWU ने राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर इस हड़ताल को ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम दिया है। हड़ताल के चलते ड्राइवर अपने मोबाइल ऐप बंद रखेंगे, जिससे लोग ऑनलाइन कार, ऑटो या बाइक टैक्सी बुक नहीं कर पाएंगे।

TGPWU ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हड़ताल की घोषणा करते हुए लिखा, पूरे भारत में ऐप-आधारित परिवहन कर्मचारी 7 फरवरी 2026 को ऑल इंडिया ब्रेकडाउन करेंगे। कोई न्यूनतम किराया नहीं, कोई रेगुलेशन नहीं, सिर्फ अंतहीन शोषण।

यूनियन का आरोप है कि ड्राइवरों के लिए न तो कोई न्यूनतम किराया तय है और न ही स्पष्ट नियम, जिससे एग्रीगेटर कंपनियां मनमाने ढंग से कटौती कर रही हैं। इस मुद्दे को लेकर यूनियन ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भी लिखा है।

कैब ड्राइवरों का कहना है कि सरकार की ओर से किराया तय न होने के कारण कंपनियां अपनी शर्तों पर भुगतान करती हैं, जिससे लाखों ट्रांसपोर्ट वर्कर्स की आय असुरक्षित हो गई है। पत्र में कहा गया है कि किराया निर्धारण की पूरी शक्ति कंपनियों के पास होने से शोषण और खराब कार्य परिस्थितियां पैदा हो रही हैं।

यूनियन ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और दावा किया है कि लाखों ऐप-आधारित ड्राइवरों को गरीबी की ओर धकेला जा रहा है, जबकि एग्रीगेटर कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं।

वहीं, महाराष्ट्र कामगार सभा ने भी इस हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा है कि देशभर में ऐप-बेस्ड टैक्सी और ऑटो रिक्शा ड्राइवर ओला, उबर और रैपिडो जैसी कंपनियों की “मनमानी” किराया नीतियों के खिलाफ एक दिन की हड़ताल कर रहे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।