नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से पुलिस ने 8 संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकवादी संगठनों की शह पर भारत में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश की जा रही थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और कोलकाता के कई इलाकों में फ्री कश्मीर और कश्मीर में जनसंहार बंद करो जैसे पोस्टर लगाने की घटना के बाद जांच शुरू की गई थी। इसके तहत एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क तक पहुंच गई है। इस पूरे ऑपरेशन में अब तक कुल 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है 6 तमिलनाडु से और 2 पश्चिम बंगाल से हैं। बताया जाता है कि पोस्टर लगाने की घटना के बाद संदिग्ध तुरंत दिल्ली और कोलकाता से निकलकर अपने–अपने ठिकानों पर लौट गए थे। इस मामले में सबसे पहले मालदा से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जिनसे पूछताछ और मोबाइल डेटा एनालिसिस के आधार पर तमिलनाडु में सक्रिय मॉड्यूल का पता चला। इसके बाद तिरुप्पुर जिले के उथुकुली (2), पल्लडम (3) और तिरुमुरुगनपूंडी (1) स्थित गारमेंट यूनिट्स पर छापेमारी करते हुए छह और आरोपियों को पकड़ा गया। तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है। इनमें से अधिकांश के बारे में पता चला है कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं और भारत में फर्जी आधार कार्ड व नकली पहचान के जरिए रह रहे थे। सभी को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि इनका संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से था। कुछ संदिग्ध हाल ही में बांग्लादेश भी गए थे, जहां वे सक्रिय आतंकी नेटवर्क के संपर्क में आए।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल



