एअर इंडिया हादसे में दिवंगत पायलट सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
पिछले हफ्ते 12 जून को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान हादसे में जान गंवाने वाले पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मंगलवार को मुंबई लाया गया। एक अधिकारी के अनुसार, सभरवाल का शव सुबह एक विशेष उड़ान से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से उनके परिवार के सदस्य उसे पवई स्थित जल वायु विहार स्थित उनके आवास पर लेकर गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
56 वर्षीय सुमित सभरवाल मुंबई में अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते थे। जैसे ही पार्थिव शरीर आवास पर पहुंचा, उनके मित्र, रिश्तेदार, स्थानीय निवासी और कई गणमान्य लोग श्रद्धांजलि देने के लिए वहां एकत्र हो गए। इस मौके पर प्रसिद्ध व्यवसायी निरंजन हीरानंदानी और स्थानीय विधायक दिलीप लांडे ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके पिता पुष्करराज सभरवाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों को गहरी शोक में देखा गया।
कुछ समय बाद शव वाहन चकला विद्युत शवदाह गृह के लिए रवाना हुआ, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि 12 जून को लंदन के लिए रवाना हो रहा एअर इंडिया का विमान AI-171, अहमदाबाद में एक मेडिकल कॉम्प्लेक्स पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार एकमात्र यात्री को छोड़कर सभी 242 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए थे। इसके अलावा, जमीन पर मौजूद 29 लोगों की भी जान चली गई थी।
यह हादसा भारत के हालिया विमानन इतिहास में सबसे दर्दनाक त्रासदियों में से एक माना जा रहा है।



