0:00
0:00 left
पुणे पोर्श क्रैश मामलाः नाबालिग़ अभियुक्त की मां को भी गिरफ़्तार किया गया
पुणे पुलिस ने पोर्श कार क्रैश मामले में नाबालिग़ अभियुक्त की मां को भी गिरफ़्तार कर लिया है. इस हादसे में दो इंजीनियरों की मौत के बाद देशभर में सवाल उठे थे.पुणे पुलिस ने शनिवार को बताया है कि अभियुक्त ने ब्लड की जांच के लिए जो सैंपल दिए थे उन्हें उनकी मां के ब्लड सैंपल से बदल दिया गया था.
पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया है कि जांच से पता चला है कि नाबालिग़ अभियुक्त ने जो ब्लड सैंपल जांच के लिए दिए थे उन्हें बदल दिया गया था, नाबालिग़ की जगह उनकी मां के ब्लड सैंपल को रखा गया था.दो दिन पहले पुलिस ने स्थानीय अदालत को बताया था कि नाबालिग़ के ब्लड सैंपल को महिला के ब्लड सैंपल से बदल दिया गया था.हादसे के बाद शुरुआती जांच में अभियुक्त की मेडिकल रिपोर्ट में शराब ना पीने की पुष्टि हुई थी जबकि बार के सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग़ अभियुक्त शराब पीते हुए दिखा था.इस मामले में पुणे पुलिस अभियुक्त के पिता और दादा को भी गिरफ़्तार कर चुकी है.जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने अभियुक्त को सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने की सज़ा देने के बाद छोड़ दिया था.इस हादसे के बाद भारत की क़ानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था और न्याय व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.पुलिस ने फ़र्ज़ी मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले दो डॉक्टरों को भी इस मामले में गिरफ़्तार किया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Kashmir Terror Funding Case: विदेशी टेरर फंडिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा! दुबई से UK और PoK तक जुड़े तार, 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट



