0:00
0:00 left
कांग्रेस के लिए माइनॉरिटी सिर्फ़ एक ही है; मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक की रैली में एक बार फिर मुसलमानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं. पीएम मोदी ने कहा, बाबा साहेब धर्म के आधार पर आरक्षण के ख़िलाफ़ थे. लेकिन कांग्रेस कह रही है कि एसटी, एससी, ओबीसी और ग़रीबों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देंगे. कांग्रेस आपकी संपत्ति को भी ज़ब्त करके उसका हिस्सा अपने वोट बैंक को देने की तैयारी में है.
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में मुसलमानों को आरक्षण या संपत्ति दिए जाने को लेकर कोई बात नहीं कही है. पीएम मोदी ने इससे पहले भी जब ऐसे दावे किए थे, तब कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी के दावों को झूठा बताया था.पीएम मोदी ने कहा, ”कांग्रेस की सोच है कि देश की सरकारें जितना बजट बनाती हैं, उसका 15 प्रतिशत सिर्फ़अल्पसंख्यकों पर ख़र्च हो. यानी धर्म के आधार पर बजट का भी बँटवारा. धर्म के आधार पर इन्होंने देश को बाँटा. आज भी धर्म के आधार पर भांति-भांति के बँटवारे करने में लगे हुए हैं.”
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान



