शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा-महाराष्ट्र के सीएम पद पर पीएम नरेंद्र मोदी का फैसला अंतिम, भाजपा का नेता भी स्वीकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद से सीएम पद को लेकर सस्पेंस बरकरार था। 132 सीट लाने के बाद से ही यह तय हो गया था कि इस बार भाजपा अपना सीएम बिठाना चाहती है। इसको लेकर बयानों और कयासों पर आज विराम लग गया। शिवसेना नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मुख्यमंत्री के रूप में जो भी फैसला प्रधानमंत्री मोदीजी लेंगे, वह मुझे मंजूर होगा। मैं सीएम मतलब कॉमन मैन समझता हूं। मैं किसान का बेटा हूं, मुझे पता है कि गरीबी क्या है। हमने आम जनता के जीवन में बदलाव के लिए काम किया।

सीएम शिंद ने कहा कि इसीलिए हम लाडली बहना योजना लेकर आए। हम मिलकर काम करने वाले लोग हैं। इतनी बड़ी विजय है। हमने जी तोड़ मेहनत की है, इसलिए इतनी बड़ी जीत मिली है। हमने जो भी काम किया मन से किया है। मैं जो काम करूंगा वह महाराष्ट्र की जनता के लिए ही करूंगा। मैंने बहनों के लिए काफी काम किया। लोगों को लगता है कि यह हमारे बीच का मुख्यमंत्री है। मैंने आम कार्यकर्ता की तरह काम किया। हमारी लोकप्रियता भी बढ़ी है। केंद्र सरकार चट्‌टान की तरह हमारे पीछे खड़ी थी। अगर राज्य को आगे बढ़ाना है तो केंद्र का साथ जरूरी है। उन्होंने हमारे हर प्रस्ताव को माना। मोदी जी को फोन किया और कहा कि आप मन में किसी तरह की अड़चन ना लाएं। हम सब एनडीए का हिस्सा हैं आप जो भी निर्णय लेंगे हमें मंजूर होगा। मोदीजी जो भी निर्णय लेगे मंजूर होगा। सरकार बनाते समय मेरी तरफ से कोई भी अड़चन आप मन में न रखें। महायुति मजबूत है और हमें और काम करना है। हमारी जवाबदारी और बढ़ गई है। लोगों ने जो बहुमत दिया है उससे जवाबदारी है। इस राज्य को विकास की तरफ लेकर जाना है। जो भी वे निर्णय लेंगे उसका शिवसेना पूरी तरह से समर्थन करेगी। भाजपा की बैठक होगी उनका जो भी नेता चुना जाएगा, वह हमें मंजूर होगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने इंदौर को बताया स्वच्छता का ट्रेंडसेटर

स्वच्छता का ट्रेंडसेटर इंदौर को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने देश के लिए मिसाल बताया। इंदौर लगातार 8 साल से सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है।

इंदौर में बढ़ी ठंड, रात का तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा

इंदौर में बढ़ी ठंड के असर से रात का तापमान 10 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सामान्य से 3 डिग्री कम तापमान बताया।

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।