0:00
0:00 left
महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप; मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी समारोह में कोलकाता के महिला डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्याकांड को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों को सशक्त करने के साथ ही उनकी सुरक्षा भी देश की प्राथमिकता है। मैंने लाल किले से बार-बार इस मुद्दे को उठाया है। आज देश का कोई भी राज्य हो, मैं अपनी बहनों-बेटियों के दर्द और गुस्से को समझता हूं।
मैं एक बार फिर देश के हर राजनीतिक दल से, हर राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध एक अक्षम्य पाप है। जो भी दोषी है, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। किसी भी रूप में उसकी मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। अस्पताल हो, स्कूल हो, सरकार हो या पुलिस व्यवस्था, जिस भी स्तर पर लापरवाही हुई है, सबकी जवाबदेही होनी चाहिए, सबका हिसाब किया जाना चाहिए। ऊपर से नीचे तक संदेश बहुत स्पष्ट जाना चाहिए। ये पाप अक्षम्य है सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन महिलाओं के जीवन की रक्षा और उनके सम्मान की रक्षा, समाज के तौर पर और सरकार के तौर पर हम सबकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत-अमेरिका संबंधों पर मोदी और जेडी वेंस की बातचीत, व्यापार से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक कई मुद्दे चर्चा में
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
- ICC Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बनी 7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन, जय शाह ने दिया बड़ा संदेश- ‘महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर शुरू’
- Health Alert India: महिलाओं पर बढ़ रहा बीमारियों का सबसे बड़ा खतरा! NSSO रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार




