बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : क्या मुंबई फिर है अंडरवर्ल्ड के हवाले…सरकार की नाक काट ले गया बिश्नोई !

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई की सत्ता में शामिल एनसीपी अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने पूरे देश को चिन्ता में डाल दिया है। चिन्ता इस बात की है कि गुजरात के साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई वाय श्रेणी की सुरक्षा वाले नेता की हत्या कर देता है और पूरा सरकारी तंत्र पंगु बना रह जाता है। यह एक तरह से सरकार की नाक काटने जैसा ही है। इस हत्या के बाद लोगों को यह डर सताने लगा है कि मुंबई एक बार फिर अंडरवर्ल्ड के हवाले न हो जाए।

लॉरेंस कई जेलों का सफर तय कर चुका है। अब उसे गुजरात की सबसे ज्यादा हाई सिक्योरिटी साबरमती जेल में रखा गया है। जहां किसी को उससे मिलने की इजाजत नहीं है। बोलचाल की भाषा में कहें तो परिंदा भी पर नहीं मार सकता। दिल्ली पुलिस से लेकर मुंबई पुलिस और कई राज्यों की पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड पर लेना चाहती है, लेकिन रिमांड नहीं मिल रही।

अब सवाल यह है कि ऐसी हाई सिक्योरिटी जेल में रहकर भी लॉरेंस कैसे किसी की हत्या की सुपारी दे रहा है। सलमान खान को खुलेआम धमकी देकर उनके घर पर गोली चलवा रहा है। बाबा सिद्दीकी की हत्या से साफ जाहिर है कि उसे किसी सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। अगर ऐसा नहीं तो वह कैसे अपने गिरोह के लोगों से संपर्क करता है। हत्या के बाद उसकी गैंग ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी लेते हुए लिखा कि जो भी सलमान खान और दाउद गैंग की हेल्प करेगा अपना हिसाब किताब लगा के रखना। जय श्रीराम जय भारत सलाम शहीदां नू। फेसबुक पोस्ट शुबू लोंकर महाराष्ट्र नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आज की हाईटेक पुलिस क्या यह पता नहीं लगा सकती कि पोस्ट कौन कर रहा है? लॉरेंस जेल से बैठकर कैसे अपना नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है? माना कि काले हिरण की हत्या को लेकर उसकी सलमान खान से दुश्मनी है, लेकिन जेल में बैठकर उसे हत्या करने और लोगों को धमकाने की छूट कैसे दी जा सकती है?

भले ही किसी दल के नेता और सरकार की तरफ से उसे संरक्षण मिल रहा हो, लेकिन अब पानी सिर के ऊपर आ चुका है। जब सत्ताधारी दल का नेता ही मुंबई में सुरक्षित नहीं तो अन्य लोगों की सुरक्षा की बात क्या करें?

अब सरकार को सोचना होगा कि वह क्या एक बार फिर मुंबई को अंडरवर्ल्ड के हवाले करना चाहती है? अगर नहीं तो कोई ऐसा कदम उठाए कि लोगों के दिल से लॉरेंस जैसे गैंगस्टर का खौफ दूर हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।