👉 यह भी पढ़ें:
- Ajmer Road Accident: अजमेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रोले ने परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, एक लापता
- Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक फिर खुला, भारी बारिश से मुंबई, पुणे और लोकल ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित
- Maharashtra Rain Alert: भारी बारिश से Mumbai-Pune Expressway बंद, भूस्खलन के बाद हाई अलर्ट; पुणे के स्कूलों में छुट्टी
- Pune Murder Case : गूगल पर सर्च किया था डेथ पॉइंट, पुलिस ने लोहागढ़ किले में रीक्रिएट कराया सीन
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Pune Ketan Murder Case : परिवार को पता था चेतन को चाहती थी सिया, फिर भी करा दिया केतन से रिश्ता
0:00 left
पुणे। पुणे नवले पुल पर गुरुवार को दो कंटेनर ट्रक टकरा गए। इसके कारण एक ट्रक में आग लग गई और दोनों ट्रकों के बीच एक कार फंस गई। कार भी पूरी तरह से जल गई है। इस दुर्घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि घटना पुणे शहर के बाहरी इलाके में मुंबई–बेंगलुरु हाईवे पर हुई, जहां दो बड़े कंटेनर ट्रक के बीच एक कार फंस कर चकनाचूर हो गई। पुलिस ने बताया कि नवले ब्रिज पर शाम को हुई दुर्घटना में कई लोग घायल भी हैं। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें ट्रक और कार जलते नजर आ रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके। देखते ही देखते दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिससे कार भी जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



