यशवंत क्लब ने 50 साल में नगर निगम को लगाया 15 करोड़ की संपत्तिकर का चूना, सभी पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की मांग

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। मात्र 6 रुपए की लीज पर शासकीय जमीन पर चल रहे यशवंत क्लब के कर्ताधर्ताओं ने नगर निगम को संपत्ति कर के रूप में 15 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। क्लब के अध्यक्ष,सचिव,पूर्व अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुनियोजित षड्यंत्र रचकर यह धोखाधड़ी की है। यशवंत क्लब के अध्यक्ष, सचिव,पू र्व अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों पर बीएनएस की धारा 318(4),61,303,152 के अंतर्गत मुक़दमा दर्ज होना चाहिए। इसके साथ ही यशवंत क्लब परिसर को सील कर लीज निरस्त करने के साथ ही तत्काल रिसीवर बैठाया जाना चाहिए।
यह मांग आज मंगलवार यानी 18 फरवरी को म.प्र.कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है। उन्होंने मय दस्तावेजों के आरोप लगाया कि यशवंत क्लब के कर्ताधर्ताओं ने संयुक्त रूप से षड्यंत्र करके इंदौर के विकास में लगने वाला नगर निगम की टैक्स राशि को पिछले 50 साल से धोखाधड़ी करके लूट रहें हैं।
इस तरह की निगम से धोखाधड़ी
राकेश सिंह यादव द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के अनुसार राजस्व रिकॉर्ड में कुल भूमि 6.0590 हेक्टेयर यानी लगभग 14.965 एकड़ है। इंदौर नगर निगम में दर्ज रिकॉर्ड अनुसार यशवंत क्लब की कुल भूमि 3.692 हेक्टेयर यानी लगभग 9.12 एकड़ है। मौके पर यशवंत क्लब द्वारा कुल 6.109 यानी 15.09 एकड़ जमीन का उपयोग किया जा रहा है। नगर निगम में संपत्ति कर कुल भूमि 2.41 हेक्टेयर लगभग 5.97 एकड़ का टैक्स पिछले 50 साल से नहीं दिया जा रहा हैं। राकेश सिंह यादव ने बताया कि इस तरह लगभग गणना अनुसार 12 से 15 करोड़ टैक्स की हेराफेरी की गई है। यह ऐतिहासिक आर्थिक घोटाला है। सरकार को तत्काल यशवंत क्लब को सीज करके अध्यक्ष और सचिव एंव पूर्व अध्यक्ष की संपत्ति संपत्तिकर की वसूली के लिए जब्त करना चाहिए।
क्लब की टीम पिछले लगभग 30 साल से लापता
राकेश सिंह यादव ने कहा कि यशवंत क्लब आज से तीस साल पहले क्रिकेट क्लब के रूप में पहचाना जाता था। पिछले तीस सालों से यशवंत क्लब की न क्रिकेट टीम हैं न ही ए ग्रेड के क्रिकेट क्लब का रजिस्ट्रेशन आईडीसीए से हैं। पिछले 30 साल में एक भी खिलाड़ी यशवंत क्लब से निकलकर जिला स्तर पर भी नहीं पहुंचा हैं। यशवंत क्लब में क्रिकेट का बल्ला पकड़ने वाला एक भी खिलाड़ी नहीं हैं।
अल्पसंख्यक वर्ग को सदस्य नहीं बनाते
काग्रेस नेता यादव ने कहा कि यशवंत क्लब में भारत के संविधान की उल्लंघन करते हुए नियमों में बदलाव नहीं करके संविधान की धज्जियाँ उड़ाई जाती हैं।ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्तियों को दरकिनार करके सदस्य नहीं बनाया जाता हैं, जबकि यह क्लब शासकीय लीज की भूमि पर निर्मित हैं। यशवंत क्लब की असंवैधानिक गतिविधियों के कारण लीज निरस्त करके यशवंत क्लब का अधिग्रहण सरकार को तत्काल करना चाहिए।
मिस द बस योजना का मिस यूज
राकेश सिंह यादव ने कहा कि क्लब की मिस द बस योजना भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं की योजना हैं। यशवंत क्लब के पदाधिकारियों ने सबसे पहले मिस द बस योजना में सद्सके बच्चों को सदस्य बनाने के लिए उम्र का निर्धारण किया। इसमें 50 हज़ार में सदस्य बनाए गये । इसके बाद एक अवैध एजीएम (अवैध इसलिए की एमजीएम की अध्यक्षता करने वाले का पेमेंट बकाया था) में निर्णय करके मिस द बस योजना में उम्र बंधन समाप्त करके सचिव ने अपने भाई को मात्र 5 लाख में एंव भाई के बच्चों को मात्र 50-50 हज़ार में सदस्य बना लिया। जबकि 100 सदस्य बनाने की योजना जारी होने वाली थी,लेकिन नये सदस्य योजना में प्रति सदस्य जीएसटी सहित लगभग 30 लाख रूपये प्रति व्यक्ति यशवंत क्लब को प्राप्त होते। सचिव ने मिस द बस योजना का मिस यूज करके 90 लाख का आर्थिक घोटाला करके यशवंत क्लब को चूना लगाया। यशवंत क्लब सचिव के भाई के 90 लाख बच गये। सचिव के भाई और उनके बच्चे मात्र 6 लाख में यशवंत क्लब के सदस्य बन गये।
शैल कंपनियों के माध्यम से बड़ा खेल
यादव ने आरोप लगाया कि बंद शैल कंपनियों के माध्यम से मात्र 15 लाख एवं जीएसटी लगाकर सदस्यता दी गई, जबकि आम आदमी को 25 लाख एवं जीएसटी सहित सदस्यता दी जाती हैं। बंद शैल कंपनियों का जमकर उपयोग किया गया। यादव ने कहा कि इस मामले की जांच हो तो बड़ा घोटाला सामने आएगा।
लीज डीड से लेआउट प्लान मेजरमेंट गायब
कांग्रेस नेता ने कहा कि जिला प्रशासन की लीज डीड से ले-आउट प्लान गायब करके राजस्व का नुकसान करने का षड्यंत्र किया गया। कितनी जमीन लीज डीड में आवंटित हैं इसका खुलासा नहीं किया गया हैं। ले-आउट प्लान गायब हैं।
अपराधियों का पनाहगार बन गया है क्लब
राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया कि यह क्लब पुलिस प्रशासन की नो रेड, नो एंट्री से अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगार बन गया है। यशवंत क्लब में कितने सदस्यों पर अपराधिक एंव आर्थिक अपराध के मुकदमे चल रहे हैं इसकी जानकारी क्लब सार्वजनिक करके बोर्ड पर लगारए। आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों की जॉंच हेतु यशवंत क्लब के 25 साल की ऑडिट रिपोर्ट एंव बैंक खातों का मिलान किया जाए। इसके साथ ही यशवंत क्लब ने संविधान के नियमों का पालन नहीं करके अंग्रेजों के नियमों के अनुरूप क्लब के नियम बनाये हैं। समय अनुसार संविधान के अनुरूप क्लब के नियमों में सुधार नहीं करके संविधान को चुनौती दी गई है। यशवंत क्लब में बांसवाड़ा से संबंधित कुछ वोटर पीढ़ी दर पीढ़ी काम कर रहें हैं। इनकी संख्या दस से बारह है। ये मामला गंभीर हैं, क्योंकि इंदौर में अधिकतर ड्रग्स सप्लाई इन्हीं क्षेत्रों होती है।
सीएम से लेकर सभी विभागों को भेजी शिकायत
राकेश सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने दस्तावेजी सबूतों सहित मुख्यमंत्री, संभागायुक्त, जिला प्रशासन, नगर निगम आयुक्त, डीजीपी म.प्र,आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई है। दलित समाज के नेता तेज प्रकाश राणे एंव अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा (रजि.) के शहर अध्यक्ष दीपेंद्र बागरे ने भी दलितों के पक्ष में यशवंत क्लब द्वारा बाबा साहेब आम्बेडकर के संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। सभी ने जिला प्रशासन से लीज निरस्त करके यशवंत क्लब में रिसीवर नियुक्त करने की मांग की हैं।
सरकारी जमीन पर चला रहे निजी क्लब
कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने बोला शासकीय लीज की जमीन पर यशवंत क्लब के कर्ताधर्ता निजी क्लब चला रहे हैं। वे हमेशा नियमों का हवाला देते रहते हैं और अगर कोई शिकायत करे तो उसे डरा-धमाकर दबा देते हैं। यादव ने सवाल उठाया कि आखिर इस क्लब में ऐसा क्या है जो सरकारी अधिकारी इससे बचते हैं।
भाजपा नेताओं की चुप्पी से भी उठते हैं सवाल
यह क्लब शुरू से ही कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में चलता रहा। अब जबकि लंबे समय से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन कोई भाजपा नेता इस पर सवाल नहीं उठाता। कांग्रेस के कार्यकाल में इस क्लब में हुए घोटाले पर भाजपा नेताओं की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में किशोरी से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट आ रही स्लीपर बस में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8% बढ़ी, RBI के अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही। यह वृद्धि दर RBI के 7.0% के अनुमान से कहीं बेहतर दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश: ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का मंथन, संगठन विस्तार की बनी रणनीति

ओरछा में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।

गायक अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार

कर्नल सोफिया मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन मंजूरी प्रक्रिया में दखल देने से इनकार कर दिया है।

मारुति सुजुकी की छोटी EV e-Sky जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी 310 किमी रेंज

सुजुकी ई-स्काई इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 310 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है।

भारतीय नौसेना में कमीशन हुआ ‘INS निपुण’, गहरे समुद्र में अभियानों को मिलेगी मजबूती

भारतीय नौसेना में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निपुण कमीशन हो गया है। यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों को सशक्त बनाएगा।

राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का नया खाका, 42 सेक्टरों में बंटेगा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत 42 सेक्टरों का नया विकास खाका तैयार किया गया है, जिससे 6 जिलों की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में दो बाबू और एक पटवारी की भूमिका, कार्रवाई की तैयारी

इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, मध्य प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।

इंदौर: लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर से खुलेगी, जाम से मिलेगी राहत

इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

इंदौर: 33 साल बाद भी हुकमचंद मिल के 380 परिवारों को नहीं मिला हक का पैसा, इंतजार बरकरार

इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।

मन की बात: पीएम मोदी ने की ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से टापू बना उमरी गांव, ग्रामीणों के रेस्क्यू में जुटी SDERF

पन्ना जिले में भारी बारिश के कारण उमरी गांव टापू बन गया। प्रशासन ने पन्ना में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 47 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नेपाल बाढ़ संकट: भारत ने भेजी 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप, टनल रेस्क्यू टीम भी रवाना

नेपाल बाढ़ राहत के तहत भारत ने 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप काठमांडू भेजी है। इसमें टनल रेस्क्यू टीम, बेली ब्रिज और फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं।

सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया

इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी ने सीएम मोहन यादव को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कुछ सेकंड की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं।

MP: राजा राम की नगरी से तय होगा BJP का सियासी एजेंडा, जेन-जी वोटर्स पर फोकस

ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मिशन 2028 और जेन-जी वोटर्स को लेकर अहम रणनीतिक फैसले लिए गए हैं।

रूस से रिकॉर्ड कच्चे तेल की खरीद के बीच भारत ने ऐसे साधी अपनी ऊर्जा सुरक्षा

भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई 2026 में रूसी तेल की हिस्सेदारी 50 फीसदी पार कर गई।

‘नेता आया है या तुम्हारा बाप…’ CM जनसंवाद में अधिकारियों पर भड़कीं रीना मीणा

श्योपुर के रायपुरा में रीना मीणा जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों की कार्यशैली पर बुरी तरह भड़क गईं और खरी-खोटी सुनाई।

एक्सपोर्ट हब योजना में शामिल हुआ इंदौर, स्थानीय उत्पादों के निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

एक्सपोर्ट हब योजना के तहत इंदौर को अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र बनाया जाएगा, जिससे फार्मा और ऑटो सेक्टर के निर्यात को नई गति मिलेगी।

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की चेतावनी, खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की किसानों ने चेतावनी दी है। खरीद मूल्य 65 रुपये प्रति लीटर तय करने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं।

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म का फर्जी मैसेज आए तो सावधान, इंदौर में अलर्ट जारी

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म के नाम पर 1500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इंदौर प्रशासन ने फर्जी संदेशों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

MP: बालाघाट में CM मोहन यादव का ऐलान, बीमारी से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

बालाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीमारी से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।