इंदौर के गंदे पानी मामले में आखिर दोषियों को कौन बचा रहा, एसीएस की बैठक में भी नहीं हुई कोई बात, महापौर के कहने के बाद भी एक्शन नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर की विधानसभा एक के भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौतों के मामले में अब भी दोषियों की बात कोई नहीं कर रहा। नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे की बैठक में इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह मामला उठाया भी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बैठक में सिर्फ आगामी दिनों में क्या किया जाना है इस पर ही चर्चा होती रही।

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीएस संजय दुबे द्वारा ली गई बैठक में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने इस मुद्दे पर चर्चा की। बैठक से निकलकर महापौर ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए और लोग बीमार न हों, इसलिए लीकेज और ड्रेनेज का पानी मिलने की सघन चेकिंग पूरे शहर में करने के निर्देश दिए हैं। पूरी टीमें लगाकर काम करने के लिए कहा है। सारे हॉस्पिटलों को कहा गया है कि ऐसे तकलीफ के साथ पेशेंट आते हैं तो तुरंत इसकी जानकारी नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को दें।

महापौर ने की दोषियों पर कार्रवाई की बात

बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि पानी और ड्रेनेज लाइन की शिकायतों को लेकर मैंने कई बार निर्देशित किया है लेकिन काम नहीं हुए। इस पर कार्रवाई होनी चाहि, लेकिन बैठक में एसीएस ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। सूत्र बताते हैं कि बैठक के दौरान महापौर ने अपनी असहजता जाहिर करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में काम करना कठिन है, यह संदेश मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए। बताया जाता है कि जवाब में संजय दुबे ने कहा कि यदि सभी को हटा दिया जाएगा, तो काम आखिर किससे करवाया जाएगा।

विजयवर्गीय ने कहा-पहली बार इस तरह का विरोध झेला

सूत्र बताते हैं कि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जमीनी हालात की ओर इशारा करते हुए कहा कि फिलहाल किसी के लिए भी भागीरथपुरा जाने की स्थिति नहीं है। लोगों में भारी आक्रोश है और यदि हालात पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो स्थिति बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्हें पहली बार इस तरह के विरोध का सामना करना पड़ा है।

कल की तरह बाकी जनप्रतिनिधि रहे मौन

बैठक में सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक महेंद्र हार्डिया, जलकार्य समिति प्रभारी बबलू शर्मा भी मौजूद थे, लेकिन कल सीएम की बैठक की तरह किसी ने कुछ नहीं बोला। महापौर भार्गव ही अकेले मोर्चा संभालते रहे, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला।

लोगों को थी कार्रवाई की उम्मीद

कल जब सीएम डॉ.मोहन यादव इंदौर आए तब लोगों को जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उम्मीद थी। कल की बैठक में किसी जनप्रतिनिधि ने खुलकर कुछ नहीं बोला तो सीएम ने एसीएस दुबे को इंदौर में रहकर जांच करने के निर्देश दिए। आज की बैठक से उम्मीद थी कि एसीएस दुबे जिम्मेदारों की पहचान कर कोई कार्रवाई करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

आखिर जिम्मेदारों की क्यों नहीं हो रही पहचान

जनता के मन में अब भी यह सवाल है कि आखिर जिम्मेदारों का खुलासा क्यों नहीं हो रहा? ऐसे में जबकि महापौर कई बार यह कह चुके हैं कि ड्रेनेज और पानी संबंधित शिकायतों का समाधान नहीं हुआ यहां तक कि उनके निर्देशों का पालन भी नहीं हुआ तब कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। आखिर वह कौन है जो जिम्मेदारों को पर्दे के पीछे ही रखना चाहता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।