इंदौर में कांग्रेस पार्षद सहित दो गिरफ्तार, पहलगाम हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान लगे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

इंदौर। पहलगाम हमले के विरोध में पिछले दिनों इंदौर में प्रदर्शन हुआ था। इसमें खुलेआम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस पार्षद सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस घटना के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए। इंदौर में भी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी, उनके समर्थक और कुछ व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला दहन करने की योजना बनाई। 25 अप्रैल को पुतला जलाते समय जब पाकिस्तान के खिलाफ नारा लगा तो प्रदर्शन में मौजूद कुछ लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के बजाए जिंदाबाद बोल दिया। दो तीन जिंदाबाद बोलने के बाद नारे लगवाने वाले ने ही टोका तो फिर पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलना शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया में पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। बजरंग दल ने थाने पर प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को इस मामले में कादरी के अलावा व्यापारी एसोसिएशन के राजिक बाबा को भी गिरफ्तार किया गया। दोनो को कोर्ट में पेश किया गया फिर जेल भेज दिया गया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव

टीएमसी में फूट से नाराज ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आए, लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहती हूं कि मैं तब तक जीवित रहूंगी जब तक उनका अंत न हो जाए। उन्होंने टीएमसी में फूट के बाद भतीजे अभिषेक बनर्जी का जोरदार तरीके से बचाव भी किया