इंदौर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल का पार्थिव शरीर बुधवार रात 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वे सुशील के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी।
उल्लेखनीय है कि घटना के दौरान सुशील का बेटा आस्टन और पत्नी जेनिफर किसी तरह सुरक्षित बच गए थे और बेटी आकांक्षा को भी गोली लगी थी। ये सभी सुशील के शव के साथ इंदौर आए। मुख्यमंत्री से मिलते ही उनके परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। सीएम ने उन्हें दिलासा दिया। कहा कि दुख और शोक की इस घड़ी में न केवल प्रदेश बल्कि पूरा देश उनके साथ है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसारन घाटी इलाके में मंगलवार दोपहर में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। इस हमले में मारे गए 27 लोगों में इंदौर के वीणा नगर निवासी सुशील नथानियल की भी जान चली गई। उनकी बेटी आकांक्षा गोली लगने से घायल हुई हैं। सुशील आलीराजपुर स्थित एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!



