पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार का कड़ा फैसला, 48 घंटे में भारत छोड़ें पाकिस्तानी नागरिक, सिंधु समझौता रद्द, अटारी-बाघा बॉर्डर बंद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद बुधवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में कई कड़े फैसले लिए गए। सरकार ने सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी नगरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने को कहा गया है। पाकिस्तान को उच्चायोग खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके साथ ही अटारी-बाघा बॉर्डर बंद करने का भी फैसला लिया गया है।

जम्मू–कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब पाकिस्तान को देने के प्रयास शुरू हो गए हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई सीसीएस बैठक में कई निर्णय लिए गए, जिनमें भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त को बंद करने, सिंधु जल समझौते पर रोक और पाकिस्तानियों को वीजा देना बंद करने जैसे फैसले शामिल हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि बैठक के दौरान सीसीएस ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और सीमा पार संबंधों के मुद्दे पर बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में कई निर्णय लिए गए, जिसमें भारत जल संधि स्थगित कर दी गई है। अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान के नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें वीजा भी नहीं मिलेगा। जो भी पाकिस्तानी भारत में हैं उनके पास वापस जाने के लिए 48 घंटे का समय है।

विक्रम मिस्री ने कहा कि सीसीएस ने समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सभी बलों को उच्च सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया। इसने संकल्प लिया कि इस हमले के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उनके प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। तहव्वुर राणा के हाल के प्रत्यर्पण की तरह, भारत उन लोगों की तलाश में निरंतर प्रयास करेगा जिन्होंने आतंकवादी कृत्यों को अंजाम दिया है या उन्हें संभव बनाने की साजिश रची है।

सीसीएस की बैठक में ये फैसले हुए-

-1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा। ऐसा तब किया जाएगा जब तक पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपना समर्थन नहीं छोड़ देता।

-अटारी-बाघा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। जिन लोगों ने वैध समर्थन के साथ पार किया है, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।

-सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) वीजा के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अतीत में जारी किए गए किसी भी एसवीईएस वीजा को रद्द माना जाता है। वर्तमान में एसवीईएस वीजा के तहत भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।

-नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।

-भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद निरस्त माने जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।