माफ करना सड़कों, बिना गड्ढे के तुम शोभा नहीं देतीं, पीडब्ल्यूडी मंत्री जी ने सही ही कहा है-जब तक सड़कें हैं, तब तक गड्ढे रहेंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मध्यप्रदेश की सड़कों पर हुए गड्‌ढों को लेकर लोग बेकार ही सरकार को कोसते रहते हैं। समोसे में आलू की तरह जब तक सड़कें हैं, तब तक गड्‌ढे रहेंगे। हमारे पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने यही तो बात कही है।

अब भला जनता को भी कौन समझाए। निकल पड़ते हैं सड़कों के गड्‌ढे गिनने। सड़कों पर निकलते ही क्यों हो? यही बात तो एनएचआई ने हाईकोर्ट में कही थी, जब इंदौर-देवास रोड पर जाम लग रहा था। तब तो तुम बुरा ही मान गए थे। एनचएचआई ने सिर्फ इतना ही तो कहा था कि लोग सड़कों पर निकल पड़ते हैं और तुम सवाल पूछने लगे थे कि सड़कें आखिर निकलने के लिए ही तो बनीं हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के क्लीन चिट के बाद तो आपको कुछ कहने का हक ही नहीं बनता है। अगर इसके बाद भी कहा तो या तो आप कांग्रेसी हो या देश के दुश्मन, जिसे विकास पसंद नहीं है। मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि अभी ऐसी कोई तकनीक नहीं आई है, जिसके आधार पर कह सकें कि ऐसी सड़क बनाएंगे जिस पर कभी गड्ढा होगा ही नहीं। जब तक सड़कें रहेंगी तब तक गड्ढे होते रहेंगे। मंत्री जी ने कहा कि मुझे ध्यान में नहीं आता कि दुनिया में कोई ऐसी सड़क भी है, जिसमें गड्ढा होता ही नहीं। ऐसी कोई तकनीक अभी पीडब्ल्यूडी के ध्यान में नहीं आई है। अब मंत्रीजी ने कहा है तो सही ही होगा। अपन जैसे आम लोगों की औकात तो है नहीं कि दुनिया घूम आएं, मंत्री जी ने जरूर पूरी दुनिया को देखा होगा। अगर बुरा न मानें तो मंत्रीजी को बता दूं कि इंदौर में भी कुछ ऐसी सड़कें हैं जो वर्षों से खराब नहीं हुई हैं यानी गड्‌डे महाराज ने उसमें घुसपैठ की कोशिश नहीं की है। अगर मैं गलत नहीं हूं तो यशवंत निवास रोड और रेसकोर्स रोड का नाम लिया जा सकता है। कहा तो यही जाता है कि जब तक नगर निगम ने पाइपलाइन के लिए इसमें गड्‌ढे नहीं किए, तब तक गड्‌ढे नहीं हुए थे।

अरे भाई, जब तक गड्‌ढे नहीं होंगे, सड़कों का अस्तित्व ही क्या? गड्‌ढे नहीं होंगे तो वे फिर कैसे बनेंगी? मरम्मत कैसे होगी? पीडब्ल्यूडी का इतना बड़ा अमला, सड़कों की लंबाई जितना बजट बेकार नहीं हो जाएगा। और अगर सड़कें बनाने का काम पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के पास नहीं बचा तो वे भोपाल के ऐशबाग आरओबी की तरह 90 डिग्री एंगल वाले ब्रिज बनाने में दिमाग खपाते रहेंगे। याद है, इस ब्रिज के कारण पूरे देश में मध्यप्रदेश की बदनामी हुई थी। तब जाकर सीएम ने सख्त एक्शन लिया और पीडब्ल्यूडी के आठ कलाकारों पर कार्रवाई हुई।

तो भिया, अब से सड़कों के गड्ढों को कोसना बंद। मैं तो कर ही रहा हूं, हो सके तो आप भी कर लो। सरकार का आदेश है भाई।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।